Rajasthan Development Update: प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। पीएम ई-बस योजना एवं राज्य स्तर पर स्वीकृत योजनाओं के तहत अगस्त 2026 तक राजस्थान में 500 ई-बसें उपलब्ध करवाई जाएंगी। वहीं राज्य में राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के बेड़े में भी विस्तार किया जा रहा है। इसके तहत इस वर्ष अगस्त माह तक 144 ब्लू-लाइन बसें एवं 30 एसी स्लीपर बसें उपलब्ध हो जाएंगी।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Health News: ई-फार्मेसी के विरोध में दवा विक्रेताओं का बंद, मरीजों की सुविधा के लिए सरकार अलर्ट

अगस्त 2026 तक 500 ई-बसें उपलब्ध

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सीएस वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में सचिवालय में इसको लेकर बैठक में फैसला किया गया। वहीं बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा 'राज-उन्नति' की 15 मई 2026 को आयोजित पांचवीं समीक्षा बैठक में बाड़मेर शहर के सीमावर्ती क्षेत्रों की सघन आबादी वाली कॉलोनियों में सफाई व्यवस्था से संबंधित परिवेदनाओं के निस्तारण के लिए दिए गए निर्देशों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

शहरी विकास पर सरकार का फोकस

विशेष रूप से बाड़मेर शहर के सीमावर्ती क्षेत्रों की घनी आबादी वाली कॉलोनियों में सफाई व्यवस्था से संबंधित शिकायतों के निस्तारण को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सरकार का कहना है कि परिवहन और शहरी विकास से जुड़ी इन योजनाओं के जरिए आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ प्रदेश के बुनियादी ढांचे को भी मजबूत किया जाएगा।