rajasthanone Logo
NE-4 Expressway Rajasthan: देश में पहली बार अनोखी पहल शुरू की गई है। एक्सप्रेस-वे के रेस्ट एरिया में पुलिस चौकी व्यवस्था शुरू हुई है।

NE-4 Expressway Rajasthan: राजस्थान पुलिस ने दिल्ली-मुंबई नेशनल एक्सप्रेस-वे (NE-4) पर यात्रियों की सुरक्षा और सुगम यातायात बनाने के लिए रेस्ट एरिया में दो अस्थायी चौकी खोली गई हैं। आपको बता दें कि ये चौकी अलवर के पिनान और दौसा के धनावड़ रेस्ट एरिया में स्थापित की हैं। वहीं दोनों चौकियों में राउंड द क्लॉक जाब्ता तैनात रहेगा। दिल्ली-मुंबई नेशनल एक्सप्रेस-वे पर इस तरह चौकी व्यवस्था संभवतः देश में पहली बार शुरू हो रही है। अभी अलवर एरिया जिले की सीमा में एनएचएआई के वाहन और दौसा में पुलिस के वाहन में गश्त की जा रही है। चौकियां स्थापित होने से पहले पुलिस ने यूपी, हरियाणा, गुजरात सहित कई राज्यों से फीडबैक लिया, जहां जहां से एक्सप्रेस-वे गुजरते हैं, लेकिन इस तरह की व्यवस्था कहीं पर नहीं मिली।

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी कार्रवाई होगी

आपको बता दें कि हादसे की सूचना पर स्थानीय पुलिस केवल इंटर एक्सचेंज प्वाइंट से ही हाईवे पर चढ़ती हैं। अब एक गश्ती दल 24 घंटे हाईवे पर मौजूद रहेगा। अब नियमित पेट्रोलिंग से हाईवे पर अवैध तरीके से खड़े होने वाले ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, ताकि ट्रक केवल रेस्ट एरिया में खड़े हों। अवैध खड़े होने वाले ट्रकों से सड़क हादसे हो जाते हैं। एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार, लापरवाही से वाहन चलाने और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी कार्रवाई हो सकेगी।

यह भी पढ़ें- Drinking Water Project: 8 जून को पानी की किल्लत के लिए रहें तैयार, तीन शहरों में जलापूर्ति बंद

डीजीपी राजीव शर्मा के निर्देश पर शुरू हुई पहल

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले कुछ दिनों में हुए सड़क हादसों को देखते हुए घायलों को तुरंत मदद दिलाने के उद्देश्य से डीजीपी राजीव शर्मा के निर्देश पर यह पहल की है। अलवर व दौसा जिले के दो अलग-अलग चौकी शुरू कर दी है। चौकी एनएचएआई की मदद से रेस्ट एरिया में ही शुरू कर रहे हैं, ताकि 24 घंटे हाईवे से कनेक्ट रहे। प्रयोग सफल रहा तो अन्य जिलों में भी संचालित करेंगे।

5379487