Rajasthan Police Reshuffle:राजस्थान पुलिस में बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। 52 पुलिस निरीक्षकों (CI) को पदोन्नत कर उप पुलिस अधीक्षक (DSP) बनाया गया है। पदोन्नत अधिकारियों को प्रदेश के विभिन्न जिलों और विशेष इकाइयों में तैनात किया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अधिकारियों को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB), स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG), एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और सीआईडी जैसी महत्वपूर्ण शाखाओं में नई जिम्मेदारी दी गई है।
महत्वपूर्ण शाखाओं में नियुक्ति
नरपत सिंह चारण बने ACB जयपुर में डिप्टी एसपी नरपत सिंह चारण को ACB जयपुर में डिप्टी एसपी बनाया गया है। रविन्द्र कुमार और मुकेश शर्मा को राजस्थान पुलिस एकेडमी (RPA) में उप पुलिस अधीक्षक के पद पर लगाया गया है, जबकि महावीर सिंह यादव को स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) जयपुर में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आपको बता दें कि आदेश के मुताबिक, श्री अजयकांत रूडी को पुलिस आयुक्तालय जयपुर से एसीबी (मुख्यमंत्री सुरक्षा प्रकोष्ठ) जयपुर में उप पुलिस अधीक्षक के पद पर लगाया गया है। वहीं श्रीमती सरोज धायल को जयपुर से सहायक पुलिस आयुक्त, पुलिस लाइन-1 जयपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।इसी क्रम में श्री नरेंद्र कुमार को पुलिस मुख्यालय जयपुर से एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स जयपुर में, जबकि श्रीमती शिवा विश्नोई को कोटा से आरपीटीसी किशनगढ़ में उप पुलिस अधीक्षक पद पर नियुक्त किया गया है।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Overbridge: सीकर में ओवरब्रिज का काम तेज, फतेहपुर-पिपराली ओवरब्रिज 90% पूरा,10 हजार वाहनों को मिलेगी राहत
मदन लाल को प्रतापगढ़, आनंद कुमार को श्रीगंगानगर, बुद्धाराम को बाड़मेर, पुरुषोत्तम महरिया को भरतपुर, निरंजन प्रताप सिंह को जालोर और रामनिवास मीणा को अलवर में साइबर क्राइम के उप पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात किया गया है।पुलिस मुख्यालय के अनुसार, यह फेरबदल प्रशासनिक आधार पर किया गया है, जिसका उद्देश्य कानून-व्यवस्था को और मजबूत करना है।