Rajasthan News: आमेरिका और ईरान के बीच युद्ध का असर अब तेल की कीमतों पर दिखना शुरू हो गया है। आपको बता दें कि कच्चे तेल की कीमतों में में वैश्विक स्तर पर बढ़ोतरी हो गई है जिसके कारण देशभर में पेट्रोल 2.09 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। आज से पूरे देश में बढ़े हुए दाम लागू होंगे। पेट्रोल वेरिएंट की कीमतों में करीब 2.09 रुपए से 2.35 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो गई है। अब इसका सीधा असर, उन उपभोक्ताओं पर पड़ेगा, जो हाई-ऑक्टेन या फिर प्रीमियम पेट्रोल का इस्तेमाल करते हैं।
सामान्य पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं
आपको बता दें कि सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है, ऐसे में जो आम आदमी है उन्हें कुछ राहत मिली है। कुछ एक्सपर्टों का मानना है कि यदि ऐसे ही कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी रहती हैं तो आने वाले कुछ दिनों में घरेलू ईंधन की कीमतों में ज्यादा बदलाव देखने को मिल सकता है।
चलिए जानते हैं आखिर क्या होता है प्रीमियम पेट्रोल
आपको बता दें कि प्रीमियम पेट्रोल आमतौर पर स्मूद ड्राइविंग, बेहतर इंजन परफॉर्मेंस और बेहतर माइलेज के लिए जाना जाता है। यदि आप प्रीमीयम पेट्रोल का इस्तेमाल करते हैं तो ऐसे में आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है। प्रीमियम पेट्रोल की कीमत बढ़ने से कार और बाइक मालिकों की जेब पर बोझ पड़ना तय माना जा रहा है। खासकर हाई-परफॉर्मेंस वाहनों का इस्तेमाल करने वाले लोगों पर इसका ज्यादा से ज्यादा असर पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें-Rajasthan Transport News: कोटा में ई-बसों की एंट्री, 100 इलेक्ट्रिक बसें बदलेंगी शहर का ट्रांसपोर्ट सिस्टम







