rajasthanone Logo
Rajasthan Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 से 48 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में हिटवेव का दौर जारी रहेगा। जैसलमेर, कोटा, जोधपुर, नागौर, बीकानेर, और अजमेर सहित अन्य जिलों के लिए तो मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में इन दिनों गर्मी का सितम लोगों को सता रहा है। लोग भीषण गर्मी और लू की चपेट से परेशान है। क्योंकि मरुधरा के बाड़मेर में रविवार को 46.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया है, जो राज्य का सबसे गर्म शहर बना दिया है।

वही बात करेंगे दूसरे जगहों कि तो फलोदी, जैसलमेर और जालौर जैसे जिलों में भी तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तापमान के ऊपर दर्ज किया गया। आपको बता दें कि दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा है और गर्म हवाएं और लू आम लोगों का जीवन जीना मुहाल कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है।

राजस्थान के लिए 48 घंटे रहेंगे भारी

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 से 48 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में हिटवेव का दौर जारी रहेगा। जैसलमेर, कोटा, जोधपुर, नागौर, बीकानेर, और अजमेर सहित अन्य जिलों के लिए तो मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। आपको बता दें कि प्रशासन भी लोगों से निवेदन कर रहे हैं कि बिना वजह दोपहर के समय घर से बाहर न निकले और तो और सावधानी भी बरतें। मौसम विभाग के अनुसार, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया है और लोगों के लिए अपील भी की है।

5379487