rajasthanone Logo
Rajasthan News: आज डकैत जगन गुर्जर की हत्या अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में हो गई है। आपको बता दें कि भरतपुर के कुलदीप जघीना हत्याकांड के आरोपी विष्णु ने जगन गुर्जर की हत्या की है।

Rajasthan News: आज डकैत जगन गुर्जर की हत्या अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में हो गई है। आपको बता दें कि भरतपुर के कुलदीप जघीना हत्याकांड के आरोपी विष्णु ने जगन गुर्जर की हत्या की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्डकोर बंदी विष्णु और जगन गुर्जर एक ही बैरक में बंद थे। इस बात की पुष्टी एसपी हर्षवर्धन अग्रवाल ने की है। 

आज यानी सोमवार को दोपहर 11 बजे से लेकर 3 बजे के बीच में जब बैरक बंद होने वाला था तो उसी समय ड्यूटी स्टाफ राउंड पर आया था। जब बैरक खोली तो डकैत जगन गुर्जर की बॉडी पड़ी थी इसके साथ ही उसका साथी अंदर ही था। उसी समय मौके पर एफएसएल की टीम पहुंच गई।

27 साल पहले अपराध की दुनिया में रखा था कदम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डकैत जगन गुर्जर करीब 27 साल पहले यानी 1994 में अपराध की दुनिया में कदम रखा था। गांवों में जगन का ऐसा खौफ था कि डर से कई शादियां तक होनी बंद हो गई थीं। कहा जाता है कि जगन के खुद के गांव में कीरब 10 साल तक कोई शादी नहीं हुई थी। डकैत जगन के दहशत से न सिर्फ गांव वाले बल्कि उसके पिता भी गांव छोड़कर चले गए थे। 

5379487