Rajasthan News: राजस्थान के जैसलमेर जिले में कमर्शियल गैस सिलेंडरों के वितरण में धांधली चल रही है। आपको बता दें कि यह धांधली लंबे समय से चल रही है। इसके खिलाफ प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की है।
आपको बता दें कि जिला कलेक्टर प्रताप सिंह के सख्त निर्देश पर रसद विभाग की टीम ने सायरा फोर्ट होटल के पास स्थित जैसलमेर भारत गैस एजेंसी के गोदाम पर अचानक छापेमारी भी की है। छापेमारी के बाद जब जांच हुई तो बड़े पैमाने पर नियमों की धज्जियां उड़ते देख प्रशासन टीम ने गोदाम को सीज कर दिया।
कागजातों की हो रही है गहन जांच
जिला रसद अधिकारी रामसिंह मीणा के नेतृत्व में जब टीम गोदाम के स्टॉक, रिकॉर्ड और दस्तावेजों को अच्छे से जांच की। तो उसमें चौकाने वाले खुलासे हुए। राज्य सरकार ने स्पष्ट आदेशों का उल्लघंन करते हुए जिला प्रशासन की पूर्व अनुमति के खिलाफ व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की सप्लाई धड़ल्ले से की जा रही है।
उपभोक्ताओं का नहीं था पूरा विवरण
आपको बता दें कि गेट पास, बिलिंग और वितरण रजिस्टर जैसी कई भारी खामियां और फर्जीवाड़ा पकड़ा गया। आपको बता दें कि कई मामलों में तो सिलेंडरों की संख्या और वितरण का रिकॉर्ड भी मेल नहीं खा रहा था। विभाग के अनुसार, फर्जीवाड़े का मामला न केवल सरकारी नियमों की अवहेलना है बल्कि वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता की पूरी तरह से कमी को दर्शाता है। ऐसे में व्यावसायिक सिलेंडरों का गलत इस्तेमाल से घरेलू उपभोक्ताओं की आपूर्ति प्रभावित भी हो सकती है।
यह भी पढ़ें- Rajasthan News: लक्खी मेले की निरीक्षण करने बाइक से निकले कलेक्टर, सड़क से गायब है फुटपाथ, साफ-सफाई का भी हाल बेहाल