Rajasthan News: राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा तिरुवनंतपुरम की चार विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की नामांकन रैलियों में शामिल होने वाले हैं। साथ ही साथ मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। भाजपा प्रत्याशियों मुरलीधरन की नामांकन रैलियों में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भाजपा की नीतियों को बताएंगे इसके साथ ही भाजपा के उम्मीदवार को वोट के लिए भी अपील करेंगे।
सीएम भजनलाल नामांकन रैली में होंगे शामिल
आपको बता दें कि विलेमबलम व्यवस्था भवन में कट्टक्कड़ा से प्रत्याशी पी के कृष्णदास, विकास भवन के साथ वट्टियूर्कवु म्यूजियम में नेमोम सीट से प्रत्याशी राजीव चंद्रशेखर और आर श्रीलेखा की नामांकन रैलियों में भी सीएम भजनलाल शर्मा शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दौरे के दौरान तिरुवनंतपुरम में मारवाड़ी समाज के लोग भी भेट करेंगे। साथ ही साथ संगठनात्मक स्तर पर संवाद करेंगे।
भाजपा के लिए केरल की राजनीति बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। क्योंकि पार्टी उत्तर भारत के नेताओं के जरिए भाजपा चुनाव प्रचार अभियान में गति देने की रणनीति पर भी काम करेगी। केरल में रहने वाले उत्तर भारत के लोगों को भाजपा को वोट करने की अपील करेंगे।
असम और पश्चिम बंगाल और अलस के दौरे पर रहेंगे सीएम शर्मा
आपको बता दें कि केरल के अलावा सीएम भजनलाल शर्मा आने वाले दिनों में पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरे पर भी रहेंगे। क्योंकि दोनों राज्यों में बड़ी संख्या में प्रवासी राजस्थानी रहते हैं (जिन्हें मारवाड़ी भी कहते हैं) आपको बता दें कि कई सीटों पर तो मारवाड़ियों की बहुलता भी है और परिणाम में इनके वोट निर्णायक साबित हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Rajasthan News: डीग पुलिस की बड़ी कामयाबी, 7 डिजिटल ठगों को किया गिरफ्तार








