rajasthanone Logo
Rajasthan News: राजस्थान के करौली जिले से एक गजब का मामला सामने आया है जहां पर 17 साल की नाबालिग लड़की ने मामी पर गंभीर आरोप लगाई है। आपको बता दें कि पीड़िता का आरोप है कि मामी ने उसे बहला-फुसलाकर जेंडर चेंज करवा दिया।

Rajasthan News: राजस्थान के करौली जिले से एक गजब का मामला सामने आया है जहां पर 17 साल की नाबालिग लड़की ने मामी पर गंभीर आरोप लगाई है। आपको बता दें कि पीड़िता का आरोप है कि मामी ने उसे बहला-फुसलाकर जेंडर चेंज करवा दिया। पीड़िता बाल कल्याण समिति के सामने पेश हुई और उसने पूरी आपबीती बाते बताई। लड़की ने बताया कि भरतपुर में किराए के कमरे में रहकर एक निजी कॉलेज से नर्सिंग की ट्रेनिंग कर रही है। पीड़िता ने बताया कि कुछ समय पहले ही चचेरा मामा-मामी आए थे और 18 अप्रैल को चचेरी मामी अकेली वापस आ गई और साथ में रहने लगी।

बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजा राम भूतौली ने कहा कि समिति की महिला सदस्य ने पीड़ित लड़की की मेडिकल जांच कराई, जिसमें लड़की के शरीर में घाव मिले हैं। सीडब्ल्यूसी ने संज्ञान लेकर जेंडर चेंज करने वाले हॉस्पिटल के डॉक्टर समेत अन्य के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। आपको बता दें कि आरोपी मामी को पॉक्सो एक्ट में आरोपी बनाया जाएगा। साथ ही नाबालिग की काउंसलिंग भी कराई जा रही है।

मामी ने बनाए भांजी के साथ संबंध

पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान मामी ने बहला-फुसलाकर शादी का झांसा दिया और उसके साथ संबंध भी बनाए। मामी ने कहा कि जेंडर चेंज के बाद दोनों एक दूसरे के साथ रहेंगे और पति-पत्नी बनकर रहेंगे। मामी के दबाव में पीड़िता जेंडर चेंज के लिए राजी हो गई। जब 27 अप्रैल को मामी उसे ट्रेन से दिल्ली ले गई और मामी ने मानेसर में अपनी एक परिचित लड़के को फोन कर बुला लिया। उस लड़के ने मानेसर में किराए का कमरा भी दिलवाया।

दिल्ली के हॉस्पिटल में ऑपरेशन हुआ फेल

आपको बता दें कि मामी ने नाबालिग लड़की को दिल्ली एक प्राइवेट हॉस्पिटल में ले गई। इसके बाद वहां पर काम करने वाली एक कर्मचारी ने मामी के सोने के गहने भी बिकवा दिए। उसके बाद डॉक्टर की फीस दी। उसके बाद डॉक्टर ने जेंडर चेंज करने के लिए ऑपरेशन भी किया, लेकिन ऑपरेशन सफल नहीं हो पाया।

लड़की के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट

पीड़िता के पिता ने 27 अप्रैल को मथुरा गेट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उसके बाद मथुरा गेट थाना पुलिस की सारस चौकी को जांच सौंपी गई। जांच में जब पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रैक की तो उन्हें दिल्ली अस्पताल का लोकेशन दिखाया। लोकेशन पर पुलिस पहुंची लेकिन मामी को भनक लगते ही भांजी को लेकर फरार हो गई। पुलिस से बचने के लिए दोनों मुरादाबाद, अलीगढ़, मथुरा, वृंदावन होते हुए इंदौर पहुचें। यहां तक की वृंदावन में होटल और आश्रम में भी रुके। 

यह भी पढ़ें- Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम का यू-टर्न, आंधी-बारिश से राहत, कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

5379487