rajasthanone Logo
Rajasthan News: राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी ने एससी मोर्चा की नई प्रदेश टीम घोषित की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश पर कई पदाधिकारियों की सूची भी जारी हुई है।

Rajasthan News: राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी ने एससी मोर्चा की नई प्रदेश टीम घोषित की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश पर कई पदाधिकारियों की सूची भी जारी हुई है। मोर्चे में 8 प्रदेश उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री और 8 मंत्री के नाम का ऐलान भी किया गया है।

आपको बता दें कि इस संगठन में नए चेहरों को भी मौका दिया गया है। इसके साथ ही क्षेत्रीय संतुलन साधने की भी कोशिश देखने को मिल रही है। बीते दिन यानी कल ही भारतीय जनता पार्टी ने मीडिया प्रभारियों की भी लिस्ट जारी की थी।

राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले होगा संगठन का विस्तार

आपको बता दें कि राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले संगठन का विस्तार किया जा रहा है। नई टीम में जयपुर, अलवर, उदयपुर और भरतपुर समेत अन्य जिलों में भी पदाधिकारियों को नियुक्ति की गई है। आने वाले पंचायत चुनाव में इस लिस्ट में शामिल लोगों को काफी अहम माना जा रहा है।

आपको बता दें कि मोर्चे से लेकर कई अहम पदों पर नियुक्तियां की जा रही हैं और संगठन के विस्तार के साथ ही चुनावी तैयारियां भी तेज हो गई हैं। आने वाले चुनाव को देखते हुए नई टीम को पंचायती राज के साथ ही शहरी निकाय चुनाव से पहले सक्रिय किया जा रहा है।

जानें किन-किन अहम पदों पर हुई नियुक्तियां

आपको बता दें कि प्रदेश मोर्चा की 47 पदाधिकारियों की टीम घोषित हुई है, प्रदेश महामंत्री के रूप में ओम प्रकाश जेदिया, राजेश और मुकेश गर्ग शामिल है। वहीं मुकेश किराड़ समेत अन्य 8 उपाध्यक्ष भी बनाए गए हैं। इसके साथ ही बाबूलाल वर्मा और नरसी किराड़ समेत अन्य 12 लोगों को प्रवक्ता के लिए नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें- Power Supply: अजमेर के इन इलाकों में आज नहीं आएगी बिजली, जानें शेड्यूल

5379487