rajasthanone Logo
Rajasthan Election: 10 नगर निगमों की मतगणना जारी है। वहीं 4 शहरों में निर्दलीय किंगमेकर बनेंगे। जयपुर में पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल हार गई हैं।

Rajasthan Election: राजस्थान के 10 नगर निगमों के लिए मतगणना जारी है। पाली, अजमेर, भरतपुर और जोधपुर में निर्दलीय किंगमेकर रहेंगे। बीकानेर में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिल गया है। पाली और अजमेर में सबसे बड़ी बनी है। वहीं, उदयपुर, भीलवाड़ा में भाजपा मेयर बनाएगी। अलवर, कोटा, जयपुर में भाजपा सबसे बड़ी बनी है। जोधपुर में कांग्रेस-भाजपा में कांटे की टक्कर है। भरतपुर में निर्दलीय आगे हैं। 

जोधपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष हारे

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जयपुर में कांग्रेस छोड़कर भाजपा से चुनाव लड़ीं पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल चुनाव हार गई हैं। वार्ड नंबर 110 से चुनाव लड़ीं पूर्व मेयर को कांग्रेस की सुनीता मेठी ने हराया है। उदयपुर के वार्ड नंबर 17 से कांग्रेस शहर अध्यक्ष फतेह सिंह राठौड़ की पत्नी पूनम कंवर ने भी जीत दर्ज है। पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के दामाद के भाई आकाश वागरेचा वार्ड नंबर 5 से चुनाव जीत गए हैं। जयपुर नगर निगम में मेयर की दौड़ की शामिल सुनील कोठारी 900 से ज्यादा वोटों से चुनाव जीत गए है। उन्हें निर्वतमान मेयर कुसुम यादव टिकट काटकर भाजपा ने मैदान में उतारा था। इसके साथ ही आपको बता दें कि जयपुर के वार्ड 113 से कांग्रेस कैंडिडेट रिकॉर्ड 10014 वोट से जीते हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, जोधपुर में बड़े चुनावी उलटफेर में कांग्रेस के शहर जिलाध्यक्ष चुनाव हार गए हैं। उन्हें भाजपा के मेघराज लोहिया ने हराया है। वे पूर्व राज्यमंत्री रहे हैं। बता दें कि 10 नगर निगमों में भरतपुर में सबसे ज्यादा 73.68 फीसदी वोटिंग हुई थी, जबकि जोधपुर में 71.95 फीसदी वोटिंग हुई थी।

5379487