rajasthanone Logo
Weather Alert: मानसून की वापसी से पहले राजस्थान में बारिश ने हलचल बढ़ा दी है। वहीं कई जिलों में आज भी मौसम सक्रिय रहेगा।

Weather Alert: राजस्थान में मानसून की विदाई से पहले मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। वहीं, कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश देखी गई है। पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में आज और कल कहीं-कहीं तेज बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी राजस्थान की कुछ जगहों पर बारिश की गतिविधियों में कमी आ सकती है। ऐसे में दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

डूंगरपुर में 200 MM बारिश

पिछले 24 घंटे की बात करें तो डूंगरपुर जिले के आसपुर में सबसे ज्यादा बारिश देखने को मिली, जहां 200 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा अजमेर, भीलवाड़ा, भरतपुर और सवाई माधोपुर में भी बारिश देखी गई। मौसम विभाग के मुताबिक, आज कई जिलों में मेघगर्जन और आकाशीय बिजली के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, दो दिन के बाद राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की गतिविधियां कम होने की आशंका जताई जा रही है।

राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश देखी गई है। इसमें सबसे ज्यादा भारी बारिश डूंगरपुर जिले में हुई। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज राजस्थान में कई जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात होने की आशंका जताई जा रही है। इसके साथ जयपुर, भीलवाड़ा, भरतपुर और सवाई माधोपुर में भी मौसम सक्रिय रहने की संभावना जताई जा रही है।

दक्षिण-पूर्वी राजस्थान की बात करें तो चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, कोटा और उदयपुर में बिजली चमकने के साथ तेज हवा चल सकती है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान में पाली सहित कई जगहों पर बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज टोंक, सवाई माधोपुर, उदयपुर और बांसवाड़ा में तेज बारिश होने की आशंका है।

बता दें कि बारिश पूरे जिले में एक समान नहीं होगी। कुछ जगहों पर बारिश की गतिविधियां अधिक मजबूत बनी हुई हैं। वहीं, पश्चिमी राजस्थान की बात करें तो कुछ जगहों पर आज बारिश थमने के साथ गर्मी बढ़ सकती है। ऐसे में मानसून की विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की आशंका है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान के शेष इलाकों में बारिश कम होने से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

5379487