Rajasthan Weather: राजस्थान में सुपरमैन मानसून की रफ्तार कैसे पकड़ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून की ट्रफ अपने सामान्य स्थान से दक्षिण की ओर लौट आई है। ऐसे में बंगाल की खाड़ी से उठने वाली मानसूनी हवाएं राजस्थान के पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में एक्टिव हो रही हैं। जिस वजह से आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने दी बड़ी चेतावनी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 42.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं बीकानेर में 40.5 डिग्री सेल्सियस और जैसलमेर में 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे में अब लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। बताया जा रहा है कि 23 जुलाई से 27 जुलाई के बीच मानसून राज्य में पूरी तरह से एक्टिव रहेगा। इस अवधि में जयपुर, कोटा और अजमेर के लगभग सभी हिस्सों में बादल गरजने के बाद बारिश होने की आशंका है। वहीं मौसम विभाग द्वारा अलवर, भरतपुर, सवाई माधोपुर, करौली, दौसा और धौलपुर में तेज हवाओं के साथ वज्रपात और भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें- Jodhpur Water Supply: 22 जुलाई को पूरे शहर में पानी की सप्लाई रहेगी बंद, जलदाय विभाग ने जारी किया नया शेड्यूल

राजस्थान में तेज होगी मानसून की बारिश

वहीं अगर पश्चिमी राजस्थान की बात करें तो नागौर में 24 जुलाई को भारी बारिश होने की संभावना है। ऐसे में विभाग द्वारा बिजली चमकने के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। अगर 20 दिनों की बात करें तो कुछ हिस्सों में बारिश हुई, तो वहीं कुछ जगहों पर बूंदाबांदी देखने को मिली। वहीं अलवर में सर्वाधिक 2.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। ऐसे में बता दें कि भीलवाड़ा शहर में केवल हल्की बूंदाबांदी हुई। बीकानेर, जोधपुर और श्रीगंगानगर में दिन भर मौसम शुष्क रहा। वहीं कुछ जगहों पर शाम के समय हल्की बूंदाबांदी हुई।