Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून लास्ट चरण में पहुंच चुका है। आपको बता दें कि आज राजस्थान में 26 जिलों में बारिश को लेकर येलो अर्लट जारी किया गया है। वहीं बीते दिन की बात करें तो मंगलवार को पाली, अजमेर समिति में बारिश देखी गई। बारिश के साथ हवा भी चली। ऐसे में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
आज और कल बारिश के आसार
इसके साथ ही आपको बता दें कि उदयपुर, अजमेर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया। वहीं राजस्थान में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान जैसलमेर में रिकॉर्ड किया गया, जहां का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बारिश और तेज हवाओं से बदला राजस्थान का मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से आया लो प्रेशर सिस्टम गुजरात के कच्छ के आसपास बना हुआ है। इसके चलते राजस्थान में आज और कल भी हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका है। बीते दिन ज्यादातर जगहों पर बादल छाए रहे, वहीं कहीं-कहीं तेज हवा चली। ऐसे में मौसम सुहाना देखा गया।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Crime: डेढ़ साल के बच्चे के सिर से उठा पिता का साया, बूंदी में सड़क हादसे में 29 वर्षीय युवक की मौत
जयपुर की बात करें तो यहां मौसम साफ रहा, वहीं बीच-बीच में बादल भी छाए रहे। हवा चलने की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली। 2.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। एक्सपर्ट का कहना है कि राजस्थान में 19 सितंबर के बाद से मानसून कमजोर पड़ सकता है। वहीं पश्चिमी राजस्थान की बात करें तो यहां कुछ समय से बारिश की गतिविधियों में कमी देखने को मिली है।