Rajasthan Crime: बूंदी से दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां बाइक पर अपने गांव लौट रहे 29 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रास्ते में बाइक और पिकअप की जोरदार भिड़ंत में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान मंगलवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा बूंदी के धान मंडी चौराहे पर सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे हुआ। मृतक की पहचान सीतापुरा, तालेड़ा निवासी 29 वर्षीय जितेंद्र बैरवा के रूप में हुई है। जितेंद्र खेती का काम करता था और शादीशुदा था। उसका करीब डेढ़ साल का बच्चा भी है। मृतक के चचेरे भाई भोजराज ने बताया कि जितेंद्र सोमवार शाम करीब 7:30 बजे मोटरसाइकिल से बूंदी धान मंडी चौराहे की ओर से आ रहा था। इसी दौरान सामने से तेज गति से आ रही पिकअप ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
वहीं परिजन उसे उपचार के लिए बूंदी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर कोटा के MBS अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उसका इलाज चल रहा था। मंगलवार सुबह इलाज के दौरान जितेंद्र की मौत हो गई। आपका बता दें कि बूंदी कोतवाली के ASI जगदीश ने बताया कि बाइक और पिकअप की भिड़ंत में जितेंद्र गंभीर घायल हुआ था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया। परिजनों ने पिकअप ड्राइवर के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले में कार्रवाई करेगी।







