Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून की शुरुआत हो चुकी है। मौसम विभाग के मुताबिक जून के आखिर के दिनों में पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। वहीं जुलाई के पहले सप्ताह में राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में अच्छी बारिश देखने को मिलने की आशंका है। वहीं आज यानी 25 जून को जयपुर, अजमेर, भरतपुर और कोटा संभाग समेत कई जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम का मिजाज बदला हुआ रह सकता है
ऐसे में अगर जयपुर की बात करें, तो बीते दिन यानी गुरुवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ रह सकता है। शहर के आसपास के इलाकों में बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी होने की आशंका है। ऐसे में तापमान में गिरावट हो सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अजमेर के कई इलाकों में मौसम विभाग द्वारा बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कोटा में भी हल्की बारिश देखने को मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही भरतपुर संभाग में बादल छाए हुए हैं। ऐसे में बारिश हो सकती है।
चार से पांच दिनों में मानसून और एक्टिव होने की उम्मीद
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले चार से पांच दिनों में मानसून और एक्टिव हो सकता है। जून के आखिरी सप्ताह से लेकर जुलाई के पहले सप्ताह तक राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां और भी ज्यादा बढ़ सकती हैं। वहीं अगर तापमान की बात करें, तो श्रीगंगानगर में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया, जहां का अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके साथ ही बीकानेर के लूणकरनसर में 13 मिमी और श्रीडूंगरगढ़ में 21 मिमी बारिश दर्ज की गई।









