Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम का बदलाव जारी है। कभी बारिश, तो कभी कड़ी धूप तो कभी आंधी चल रही है। आपको बता दें कि पिछले दो दिन से राजस्थान के कई जिलों में बारिश हुई है। वही बीते सोमवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। सोमवार के दिनभर भीषण गर्मी और लू के बाद शाम के समय मौसम में बदलाव देखने को मिला। तेज आंधी और बारिश के साथ ओले भी गिरे। राजस्थान में एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ के असर से हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बीकानेर में तेज बारिश के साथ ओले गिरे।
वही आपको बता दें कि चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर, अलवर, कोटपुतली, बहरोड़ समेत इनके आसपास इलाकों में घने बादल छाए रहे और धूलभरी हवाएं भी चल रही थी। वही कही कही पर तो देर शाम तक बारिश भी हुई। राजधानी जयपुर में लोगों को धूप से राहत देने के लिए दोपहर में वाटर फॉगर मशीन का उपयोग किया गया। दोपहर के समय सड़कों पर फॉगर मशीन से पानी की फुहारे भी छोड़ी गई।
पिछले 24 घंटे में कई जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में पिछले 24 घंटों कई जिलों में भीषण गर्मी और लू का असर देखने खिला है ।









