LDC Recruitment: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने लिपिक ग्रेड II/कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2026 के दूसरे चरण की परीक्षा यानी टाइपिंग टेस्ट की गाइडलाइन जारी की है। इसमें हिंदी अंग्रेजी टाइपिंग गति एवं दक्षता परीक्षण परीक्षा का आयोजन 21 से 24 दिसंबर और 26, 28, 29 दिसंबर को ऑनलाइन होगा। अभ्यर्थियों को हिंदी और अंग्रेजी में टाइपिंग गति तथा दक्षता के कुल चार पेपर देने होंगे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रत्येक पेपर 10 मिनट का होगा और 25 अंक निर्धारित हैं। हर पेपर में न्यूनतम 9 अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। चारों पेपर में निर्धारित न्यूनतम अंक नहीं मिलने पर अभ्यर्थी अनुत्तीर्ण माना जाएगा। परीक्षा से करीब 15 दिन पहले वेबसाइट पर मॉक टेस्ट का लिंक भी उपलब्ध कराएगा।

अंग्रेजी में सही शब्द पर.05 अंक दूसरे चरण में हिंदी टाइपिंग गति, अंग्रेजी टाइपिंग गति, हिंदी दक्षता और अंग्रेजी दक्षता के चार अलग-अलग पेपर होंगे। प्रत्येक में 25 अंक और 10 मिनट का समय मिलेगा। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को प्रत्येक पेपर में न्यूनतम अंकों में 5 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। गलतियों पर नहीं मिलेंगे अंक गति परीक्षण में अंग्रेजी का 500 शब्दों और हिंदी का 400 शब्दों का पैराग्राफ टाइप करना होगा। शब्दों या पंक्तियों को दोहराने, विराम चिह्नों, स्पेस, अंग्रेजी के कैपिटल-स्मॉल लेटर और हिंदी की मात्राओं में गलती करने पर अंक नहीं मिलेंगे। अंग्रेजी में सही शब्द पर 0.05 अंक और हिंदी में सही शब्द पर 0.0625 अंक मिलेंगे।