Kota Dausa Expressway : राजस्थान में अब सफर पहले से ज्यादा आसान और तेज हो गया है। मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस-वे का कोटा से दौसा वाला हिस्सा चालू होने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। जो दूरी पहले तय करने में ज्यादा समय और थकान लगती थी, अब वही रास्ता कम समय में पूरा हो रहा है। खास बात यह है कि गाड़ियां 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से चल सकती हैं, जिससे सफर आरामदायक और सुगम बन गया है। 

हालांकि कोटा से सवाईमाधोपुर के बीच कुछ जगहों पर अभी काम चल रहा है और कहीं-कहीं रास्ता एकतरफा है, लेकिन मार्च तक यह काम भी पूरा होने की उम्मीद है। जैसे-जैसे पूरा एक्सप्रेस-वे तैयार होगा, यात्रियों को बिना बार-बार रुकने के सीधा और स्मूथ सफर मिलेगा। इससे कोटा और दौसा के बीच आने-जाने वालों का समय बचेगा और सफर पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा।

तेज़ और आरामदायक यात्रा

कोटा और दौसा के बीच की दूरी 240 किलोमीटर से अधिक है। इस एक्सप्रेशन पर गाड़ी अब 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकते हैं। भांड रेंज इंटरचेंज से कोटा का सफर अब दो घंटे में तय किया जा सकता है। यात्रा पहले से आरामदायक हो गई है। 

होली पर घर आने वालों के लिए राहत

दौसा से कोटा आने वाले सैकड़ो छात्र अब इस बार होली के अवसर पर जल्दी घर पहुंच सकेंगे। कोटा से दिल्ली जाने वाले भी यात्रियों को भी बड़ी राहत मिली है। लवान इंटरचेंज से सीधे एक्सप्रेस-वे पर प्रवेश मिलने से वाहन चालकों को टोल प्लाजा पर उतरने की जरूरत नहीं है। 

समय की बचत

लवान टोल पर पहले लंबी जाम की स्थिति बन जाती थी। जिससे यात्रियों को घंटो जाम में फंसा रहना पड़ता था। टोंक और दिल्ली, कोटा से सवाईमाधोपुर जाने वाले यात्री अब सीधे एक्सप्रेसवे से जा सकते हैं। जिससे यात्रा का भी समय बचेगा। 

यह भी पढ़े..New Road Project: जयपुर के लोगों के लिए खुशखबरी, द्रव्यवती पर बनेगा मेगा एलिवेटेड कॉरिडोर, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत