Rajasthan High Court: राजस्थान हाई कोर्ट को आज एक बार फिर से बम उड़ने की धमकी मिली है। आज धमकी भरे ईमेल में जयपुर कोर्ट, जज और स्टाफ के नाम भी शामिल हैं। वहीं आपको बता दें कि धमकी भरे मेल में लिखा है कि हाई कोर्ट को 11:00 बजे तक खाली कर दो। दोपहर 1:30 बजे हाई कोर्ट पेरिस में 18 बम धमाके होंगे। हाई कोर्ट प्रशासन की सूचना के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसी अलर्ट हो गई और बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमें मौके पर पहुंची। इसके बाद कोर्ट रूम, जजेज चैंबर सहित में पूरे हाई कोर्ट परिसर की तलाशी ली गई। हालांकि तलाशी के बाद कोई भी संदिग्ध नहीं मिली है।
11 बार मिल चुकी है धमकी
आपको बता दें कि हाई कोर्ट जयपुर पीठ को 31 अक्टूबर से अब तक 11 बार धमकी मिल चुकी है। वहीं हर बार धमकी फर्जी निकलती है। ऐसे में सुनवाई प्रभावित होती है। वहीं अगर इस महीने की बात करें तो हाई कोर्ट को पांचवीं बार बम से उड़ने की धमकी भरा मेल मिला है।
आज किसी भी तरह से सुनवाई नहीं हुई प्रभावित
हाल ही में 6 फरवरी को हाईकोर्ट प्रशासन के पास धमकी भरा मेल आया था। जिसके बाद 17, 19 और 20 फरवरी को हाई कोर्ट में बम से उड़ने की धमकी मिली थी। वहीं आज सुबह धमकी भरा मेल मिलने के बाद कोर्ट में सुनवाई शुरू होने से पहले पूरे परिसर की तलाशी ली गई थी। ऐसे में आज किसी भी तरह से सुनवाई प्रभावित नहीं हुई है। हाई कोर्ट में सभी कोर्ट्स अपने तय समय पर सुबह 10:30 बजे ही शुरू हुई।