rajasthanone Logo
Rajasthan Heatwave Alert: मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनो में गर्मी से राहत मिल सकती है। जल्द ही पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की आशंका जताई जा रही है।

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में ज्यादातर जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है। वहीं श्रीगंगानगर देश का सबसे गर्म शहर बनकर उभरा है। जहां का अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं धूप और लू के चलते लोगों का जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। ऐसे में लोगों ने घर से बाहर निकलना कम कर दिया है।

नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है

वहीं विभाग द्वारा पांच जिलों में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसी बीच राहत की खबर मानी जा रही है कि 25 अप्रैल के बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है, जिस वजह से हल्की बारिश और आंधी के होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं तेज गर्मी को देखते कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया है। वहीं कई इलाकों में सुबह के समय क्लास लग रही हैं। इसके साथ ही कोटा में 12वीं तक की कक्षाओं का समय सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक कर दिया गया है। वहीं छोटे बच्चों के लिए दोपहर की गर्मी की वजह स्कूल के समय में बदलाव किया गया है।

यह भी पढ़ें- Alwar Crime News: डबल क्राइम से दहला अलवर, पहले दोस्त की पत्नी से दुष्कर्म, फिर IRS अफसर की बेटी से रेप के बाद हत्या

लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी

वहीं बीकानेर संभाग, जयपुर संभाग, भरतपुर संभाग, जोधपुर संभाग में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है। इन क्षेत्रों में धूलभरी आंधी और बारिश की आशंका बताई जा रही है। ऐसे में बताया जा रहा है कि तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक मई में गर्मी विकराल रूप ले सकती है।

5379487