rajasthanone Logo
Rajasthan Weather: राज्य में हर रोज गर्मी बढ़ती जा रही है। वहीं कई शहरों का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है।आइए जानते हैं मौसम का हाल।

Rajasthan Weather:  राज्य में लगातार गर्मी बढ़ रही है। वहीं इस सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर रिकॉर्ड हुआ है। वहीं अगर बीते दिन की बात करें तो रविवार को बाड़मेर, बालोतरा के इलाके हीटवेव की चपेट में आ गए। जयपुर, अजमेर, कोटा समेत 15 से ज्यादा शहर में रविवार के दिन अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में अगले हफ्ते गर्मी सताने वाली है। वहीं सोमवार और मंगलवार को जैसलमेर, बाड़मेर और बालोतरा में हीटवेव को लेकर का येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। अगले एक सप्ताह के दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की आशंका जाताई जा रही है।

पिलानी, झुंझनू सबसे ज्यादा गर्म इलाके रहे

रविवार को पिलानी, झुंझनू सबसे ज्यादा गर्म इलाके रहे। रविवार की बात करें तो पिलानी में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं बाड़मेर में 40 डिग्री सेल्सियस रहा। बाड़मेर, बालोतरा और उसके आसपास के इलाके हीटवेव की चपेट में रहे। वहीं सुबह तेज धूप की वजह से सारा दिन लू चलती रही। ऐसे में अगर अधिकतम तापमान की बात करें तो बीकानेर में 39.4 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 39.1 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 39.2 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 38.8 डिग्री सेल्सियस, झुंझुनू में 37.4 डिग्री सेल्सियस, करौली में 36.6 डिग्री सेल्सियस, जालौर में 37.2 डिग्री सेल्सियस, उदयपुर में 36.3 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 36.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

यह भी पढ़ें- Family Dispute: पारिवारिक विवाद ने लिया खौफनाक रूप, दामाद ने सास की नाक काटकर भागा

लगातार तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही

 वहीं अगर वही राजस्थान की राजधानी जयपुर में पिछले एक हफ्ते से लगातार तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। ऐसे में 1 मार्च को जयपुर का तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। इसके बाद से हर दिन यहां का तापमान अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।  रविवार को जयपुर का अधिकतम तापमान 37.1 रिकार्ड किया गया।

5379487