rajasthanone Logo
Family Dispute: पारिवारिक विवाद के चलते दामाद ने सास की नाक काट दी और कटी हुआ नाक लेकर भाग गया। आइए जानते हैं पूरी खबर।

Family Dispute:  जालौर से बहुत ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक दामाद ने सास की नाक काट दी। वहीं आरोपी नाक काटने के बाद नाक का कटा हिस्सा लेकर भाग गया।  ससुर ने आरोप लगाया है कि दामाद ने कैंची से हमला किया था। पुलिस को रिपोर्ट में ससुर ने बताया कि आरोपी के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा है। घटना जिला के सरवाना थाना क्षेत्र में शनिवार रात 5:00 की है।

सरिता पति से अलग रह रही थी

पुलिस के मुताबिक भीमगुड़ा के जंभेश्वर नगर प्रभाणियों की ढाणी निवासी सोहनलाल पुत्र भंवरलाल कड़वासरा की शादी कि लगभग 6 साल पहले डूंगरी के के. आर निवासी बाबूलाल खीचड़ की बेटी सरिता से हुई थी। वहीं यह शादी आटा-साटा के आधार पर हुई थी।  लगभग 1 साल पहले सेपति पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। जिसके चलते सरिता पति से अलग रह रही थी। इसी मामले को लेकर सामाजिक स्तर पर पंचायती भी हुई थी, लेकिन फिर भी यह विवाद चलता रहा। 

कई दिनों से परिवार में विवाद चल रहा

पीड़ित महिला मेहसाणा अस्पताल में एडमिट कैली देवी ने बताया कि कई दिनों से परिवार में विवाद चल रहा था। शनिवार को दोपहर 2:00 बजे घर में काफी झगड़ा हुआ था। झगड़े से परेशान होकर दामाद खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए करवाना थाने जा रही थी। तभी शाम करीब 5:00 बजे पुलिस थाने के रास्ते में सोहनलाल ने सास पर हमला कर दिया। उसने कैंची से उसकी नाक काट दी। हमले के बाद में कटी हुई नाक लेकर अपने साथ मौके से फरार हो गया। वहीं घटना के बाद करी देव गंभीर घायल थी जिन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां से घायल को परिजन गुजरात के मेहसाणा अस्पताल ले गए। वहीं मोहनलाल कुमावत ने बताया कि आरोपी चौहान लाल पारिवारिक विवाद के लिए शासन को जिम्मेदार मानता है। वही उसने पहले भी आरोप लगाए थे की कैली देवी उसकी पत्नी को उसके खिलाफ भड़काती है।

5379487