Rajasthan Latest Recruitment: प्रदेश में 600 पदों पर मेडिकल ऑफिसर की नई भर्ती होगी। 7903 नए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मिले हैं। कुल 8500 नई भर्तियों के साथ 39,288 पदों पर भर्तियां हुई। यह दावा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्रसिंह खींवसर ने किया। उनका कहना है कि नवचयनित सुरक्षा खाद्य अधिकारियों को जल्द पदस्थापन मिलेगा उनके और वेतन जारी करने के निर्देश दे दिए हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न संवगों के कुल 39,288 पदों पर भर्ती एवं नियुक्ति की कार्यवाही की जा चुकी है। जिसमें 208 चिकित्सा अधिकारी (दंत), 1,699 चिकित्सा अधिकारी, 19,240 अराजपत्रित संवर्ग के पदों पर नियुक्तियां की जा चुकी हैं। इसी प्रकार चिकित्सा शिक्षा संवर्ग में सहायक आचार्य 14 पदों पर एवं सहायक आचार्य के 1 नियुक्ति प्रदान की जा चुकी है। 

स्वास्थ्य विभाग में 39,288 नियुक्तियां पूरी

वहीं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन 18,126 पदों पर नियुक्तियां दी गई हैं। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती-2024 के 7,903 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति एवं पदस्थापन पहली बार राज हेल्थ पोर्टल के जरिए किया गया है। 5,000 अभ्यर्थियों को उनके गृह जिले में, जबकि 1,630 अभ्यर्थियों को नजदीकी जिले में तथा शेष को समीप के संभाग में पदस्थापन दिया गया है।

7903 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति पूरी

फूड सेफ्टी ऑफिसर पद पर जॉइनिंग पर पहले फायदा खींवसर ने निर्देश दिए कि फूड सेफ्टी ऑफिसर पद पर जॉइनिंग कर चुके अधिकारियों के वेतन भुगतान में भी किसी प्रकार की देरी नहीं होगी। ज्वाइनिंग कर चुके अधिकारियों के वेतन भुगतान की आवश्यक प्रक्रिया प्राथमिकता से पूरी कर शीघ्र वेतन जारी किया जाएंगे। नवचयनित खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को शीघ्र ही पदस्थापित करने के निर्देश दिए।