Local Body Elections:राज्य सरकार ने निकाय चुनाव की घोषणा से ठीक पहले 40 आईएएस अफसरों की तबादला-पोस्टिंग की सूची जारी की है। सोमवार आधी रात जारी दो सूचियों में 20 आईएएस के तबादले किए गए हैं। जबकि 13 नए ट्रेनी अधिकारियों और 7 एपीओ चल रहे अधिकारियों को भी पोस्टिंग दी है। इनके अलावा सरकार ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 53 अफसरों को भी बदला है। विकास प्राधिकरणों के आयुक्तों में अजमेर की नित्या के, जोधपुर के उत्साह चौधरी को बदला गया है। वहीं अलवर यूआईटी सचिव धायगुडे स्नेहल नाना को बीकानेर विकास प्राधिकरण आयुक्त लगाया गया है।
राजस्थान में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों के पदों में बदलाव किया गया है। नित्य के. शिल्पा सिंह, उत्साह चौधरी, गिरधर डी., स्नेहल नाना, ललित गोयल, प्रतिभा वर्मा, अभिषेक जैन, गौरव बुडानिया, ए. सोमनाथ, एस. रविंद्र, अंशु प्रिया, सक्षम गोयल और बी. अशोक के पद बदले गए हैं। नित्य के. को आयुक्त, अजमेर विकास प्राधिकरण से संयुक्त सचिव, ऊर्जा विभाग लगाया गया है, जबकि शिल्पा सिंह को रजिस्ट्रार, पुलिस विश्वविद्यालय, जोधपुर से संयुक्त सचिव, आयोजना विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। उत्साह चौधरी को आयुक्त, जोधपुर विकास प्राधिकरण से सचिव, आपदा प्रबंधन बनाया गया है। गिरधर डी. को सीईओ, जिला परिषद, गंगानगर से सीईओ, बीडा, भिवाड़ी लगाया गया है। स्नेहल नाना को सचिव, यूआईटी, अलवर से कमिश्नर, बीकानेर विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी दी गई है। नाना ललित गोयल को एपीओ पद से संयुक्त सचिव, पीडब्ल्यूडी बनाया गया है। प्रतिभा वर्मा को सीईओ, माडा, जयपुर से निदेशक, चिकित्सा विभाग लगाया गया है।
अभिषेक जैन को एपीओ पद से सीईओ, जिला परिषद, गंगानगर बनाया गया है। गौरव बुडानिया को सीईओ, जिला परिषद, सवाई माधोपुर से आयुक्त, नगर निगम, अजमेर की जिम्मेदारी दी गई है। ए. सोमनाथ को सीईओ, जिला परिषद, धौलपुर से एसीईओ, आरआईटीआई, जयपुर लगाया गया है। एस. रविंद्र को सीईओ, जिला परिषद, अलवर से सचिव, यूआईटी, भीलवाड़ा बनाया गया है। अंशु प्रिया को एसटीओ, माउंट आबू से रजिस्ट्रार, पुलिस विश्वविद्यालय, जोधपुर लगाया गया है। सक्षम गोयल को एपीओ पद से संयुक्त सचिव, पीएचईडी की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि बी. अशोक को सीईओ, जिला परिषद, जयपुर लगाया गया है।