Rajasthan government: राजस्थान सरकार किसानों की मदद के लिए 17-17 हजार रुपए दे रही है। जानकारी के लिए बता दें कि भजनलाल सरकार ने राजस्थान के सूखाग्रस्त जिलों के किसानों के लिए राहत का ऐलान किया है। किसानों को प्रति हेक्टेयर 8500 रुपये की आर्थिक सहायता देगी। एक किसान को अधिकतम दो हेक्टेयर की आर्थिक मदद दी जाएगी यानी अधिकतम 17 हजार रुपये का मुआवजा मिलेगा।
कैसे होगी मुआवजे की राशि प्राप्त
बता दें कि ये आर्थिक मदद केवल उन किसानों को दी जाएगी जिनकी फसल को करीब 33 प्रतिशत से ज्यादा नुकसान हुआ है। वहीं इस मामले में तहसीलदार पटवारियों के माध्यम से पात्र किसानों की सूची तैयार कराई जाएगी। इस मुआवजे की राशि को लेकर कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि आर्थिक मदद प्राप्त करने के लिए फार्मर आईडी और ई-केवाईसी अनिवार्य है। जिससे राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से जमा की जाएगी। साथ ही कृषि विभाग ने किसानों के बैंक खातों को आधार और जन आधार से लिंक करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
सूखाग्रत को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने 15 जिलों की 92 तहसीलों को सूखाग्रस्त घोषित कर 9,321 करोड़ का राहत पैकेज घोषित किया है। प्रशासन ने किसानों से आग्रह किया है कि वे समय पर दस्तावेज पूरे कर लें ताकि कोई भी पात्र किसान अनुदान से वंचित न रहे।
3 हजार 210 करोड़ की मांग
कृषि विभाग के आंकलन के बाद करीब 41 हजार हेक्टेयर से ज्यादा फसलें सूखे की मार से खराब हुई हैं। अधिकारियों का कहना है कि किसानों, पशुपालकों और आमजन की मदद के लिए 3 हजार 210 करोड़ की आवश्यकता होगी। किसानों की भूमि व फसलों का नुकसान ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री केंद्र से नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फंड के तहत यह सहायता जल्द जारी करने का अनुरोध करेंगे।
सूखे का आंकल करेगी टीम
राहत एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नवंबर के अंत तक सूखा का आकलन करने के लिए केंद्र सरकार की टीम राजस्थान आएगी। प्रभावित किसानों की मदद के लिए तुरंत उपाय और पुनर्वास के बारे में भी सिफारिश करेगी।
यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय निर्माण की तैयारी, अजमेर के 109 केंद्रों को मिलेगा फायदा