rajasthanone Logo
Rajasthan Gold Silver Price Today: राजस्थान में आज सोने और चांदी के दामों में भारी वृद्धि देखने को मिल रही है।

Rajasthan Gold Silver Price Today: राजस्थान में आज सोने और चांदी के दामों में भारी वृद्धि देखने को मिल रही है। आपको बता दें कि गुड रिटर्न्स बेबसाइड के अनुसार, वैश्विक बाजार और स्थानीय मांग के प्रभाव से गोल्ड की कीमतों में 5 हजार से 6 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है। वही चांदी की बात करें तो आज 20 हजार रुपए प्रति किलोग्राम का बड़ा उछाल देखने को मिल है।

सोने की कीमत में वृद्धि

26 मार्च यानि आज 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत करीब 1लाख 35 हजार 4 सौ चालीस रुपए हैं जबकि कल की बात करें तो कल 1,29,690 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। यानि कल से लेकर आज तक मतलब एक दिन में 5-6 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत में वृद्धि हुई है। आज प्रति ग्राम सोने की कीमत की बात करें तो 22 कैरेट 13,544 रुपए में बिक रहा है।

आज 24 कैरेट गोल्ड की कीमत

आपको बता दें कि आज शुद्ध 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 10 ग्राम के लिए 1,42,210 रुपए तक पहुंच गई है। 25 मार्च को 1,36,170 रुपए प्रति 10 ग्राम था। यानि एक दिन में 6 हजार रुपए की वृद्धि हुई है। ऐसे आज प्रति ग्राम 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 14,221 रुपए हो गया है।

5379487