Rajasthan Fire News: जयपुर-दिल्ली हाईवे पर स्थित निम्स हॉस्पिटल में शुक्रवार देर रात 11 बजे आग लग गई। वहीं आग से अफरा-तफरी मच गई। परिजन वार्डों से मरीजों को बाहर खुले में ले गए। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आपको बता दें कि मामला चंदवाजी इलाके का है।
परिजन मरीजों को लेकर बाहर भागे
पुलिस ने बताया कि निम्स हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज के ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद ऑपरेशन थिएटर की छत की फॉल सीलिंग में आग की लपटें उठने लगी। देखते ही देखते आग से ओटी और एमआईसीयू एरिया में धुआं भर गया। आग का पता चलने पर हॉस्पिटल में मौजूद मरीज और उनके परिजनों में हड़कंप मच गया। पुलिस और हॉस्पिटल प्रबंधन ने मरीजों को वार्ड से बाहर निकाला। कुछ मरीजों को परिजन खुद ही बाहर ले गए।
यह भी पढ़ें- Train Cancelled: 28 सितंबर से 6 अक्टूबर तक 4 ट्रेनें रहेंगी आंशिक रद्द, एक रीशेड्यूल
बता दें कि आग लगने पर हॉस्पिटल प्रबंधन से जुड़े कर्मचारी इधर-उधर भागते रहे। आग बुझाने के उचित उपाय नहीं होने से समय पर राहत नहीं मिल सकी। गंभीर मरीजों को हॉस्पिटल से बाहर ही खुले में रात बितानी पड़ी।








