rajasthanone Logo
Rajasthan Education News : राज्यभर में चयनित 334 विद्यार्थियों को एकमुश्त 15,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस उद्देश्य के लिए कुल 50 लाख 10 हजार रुपये की राशि संबंधित जिला शिक्षा अधिकारियों को आवंटित कर दी गई है।

Rajasthan Education News : माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए राहत भरा कदम उठाया है। सत्र 2024-25 के तहत चयनित छात्रों को प्रोत्साहन राशि देने के लिए बजट स्वीकृत कर दिया गया है। राज्यभर में चयनित 334 विद्यार्थियों को एकमुश्त 15,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस उद्देश्य के लिए कुल 50 लाख 10 हजार रुपये की राशि संबंधित जिला शिक्षा अधिकारियों को आवंटित कर दी गई है।

बजट घोषणा 2017-18 के तहत जारी हुई राशि

यह राशि 2017 18 के तहत जारी की गई थी। राशि सीधे विद्यार्थियों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। इस प्यार से आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को सहायता मिलेगी जो आगे की पढ़ाई अपनी जारी रखना चाहते है। दौसा जिला सबसे आगे इसके लिए दौसा जिले के कुल 48 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। इस जिले का स्थान पूरे राज्य में सबसे ज्यादा है। इसके लिए 6.75 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। धौलपुर दूसरा स्थान पर है यहां 29 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। और जयपुर के 19 छात्रों को इसका लाभ मिलेगा। बाड़मेर के 16 विद्यार्थियों के लिए 2.40 लाख रुपये। कोटा के 11 विद्यार्थियों के लिए 1.65 लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं। उदयपुर और राजसमंद से 21-21 विद्यार्थियों को 3.15 लाख रुपये की राशि आवंटित की गई है।अजमेर के 4 विद्यार्थि और जोधपुर जिले के सात विद्यार्थी है। 

योजना से जुड़ी मुख्य जानकारी

प्रति विद्यार्थी को ₹15000 की सहायता राशि दी जाएगी। कुल विद्यार्थियों की संख्या 334 है। 50.10 लाख रुपए की बजट निर्धारित की गई है। 

यह भी पढ़ें...Jaipur News : जयपुर अजमेर हाईवे पर केमिकल टैंकर में भड़की आग, समय रहते टला बड़ा हादसा

5379487