rajasthanone Logo
Rajasthan Census Data: राजस्थान में अगले साल डिजिटल जनगणना की जाएगी। आइए जानते हैं क्या है नया बदलाव।

Rajasthan Census Data: अगले साल राज्य में जनगणना होने जा रही है। यह जनगणना पारंपरिक तरीकों से तकनीकी आधारित दृष्टिकोण की ओर एक महत्वपूर्ण बदलाव का प्रतीक है। आपको बता दें कि गणना कर्ता डिजिटल उपकरणों से लैस घरों का दौरा करेंगे और एक समर्पित ऐप के जरिए जानकारी दर्ज करेंगे। 

क्या होगा इससे फायदा

इससे हर घर का एक डिजिटल पता तैयार होगा और जनगणना के प्रश्नों के उत्तर इलेक्ट्रॉनिक रूप से भी संग्रहित किए जाएंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि ऋण संबंधी प्रश्न भी इस बार शामिल किया जा सकते हैं।

कौन से प्रश्न पूछे जाएंगे 

आपको बता दें कि जनगणना अधिकारियों का कहना है कि इस प्रक्रिया में हर व्यक्ति चाहे वह भारतीय हो या फिर विदेशी, उनके जीवन स्थितियों की परवाह किए बिना बेघर व्यक्तियों से लेकर पांच सितारा होटल में रहने वालों तक सबसे एक विवरण एकत्र किया जाएगा। व्यक्ति के व्यवसाय, वर्तमान और पिछले निवास स्थान और बाकी प्रासंगिक सामाजिक आर्थिक विवरण के बारे में भी पूछताछ की जाएगी। 

दो चरणीय प्रक्रिया और प्रशिक्षण 

यह जनगणना दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहला चरण अप्रैल और सितंबर के बीच आयोजित किया जाएगा, जिसमें घरों की सूची बनाने पर ध्यान दिया जाएगा। दूसरा चरण उससे अगले साल फरवरी में होगा इसमें व्यक्तिगत जानकारी एकत्र की जाएगी। 

पहली बार डिजिटलीकरण 

1872 में पहली संरक्षित जनगणना के बाद यह स्वतंत्रता के बाद भारत की सातवीं राष्ट्रीय जनगणना होगी। यह पूर्णतया: डिजिटल जनगणना होगी। नागरिकों के पास जनगणना के आंकड़े ऑनलाइन स्वयं भरने की विकल्प होंगे।  अधिकारियों ने यह चेतावनी दी है कि गलत जानकारी देने पर कानून के तहत  जुर्माना या सजा भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें...Railway Festival Season Offer: त्योहारी सीजन में स्पेशल ऑफर, रेलवे का राउंड ट्रिप पैकेज योजना शुरू... पाएं 20% की छूट

5379487