Hapus Mango : गर्मियों का सीजन आते ही मंडियों में सबसे पहले आमों की महक से बाजारों की रौनक बढ़ जाती है। दशहरी, हापुस, लंगड़ा, चौसा से लेकर हर किस्म के आम ने बाजार में जैसे त्योहार का माहौल बना दिया है। आइसक्रीम और कुल्फी को इस बार राजस्थान में आमों ने पीछे छोड़ दिया है। गर्मी का असली मजा तो आम खाने में ही है। राजस्थान के टोंक और दौसा की फल मंडियों में आम की कई किस्में बड़ी मात्रा में पहुंच रही हैं।
बात करें टोंक मंडी की तो इस बार यहां आम की कई प्रसिद्ध प्रजातियां मिल रही हैं, जिसे खरीदने के लिए काफी संख्या में लोग आ रहे हैं। यहां सफेदा आम आपको 60 से 75 रुपये प्रति किलोग्राम के रेट से मिल जाएगा। फिर अगर आप तोतापुर आम खाना चाहते हैं तो वो भी 50 से 65 रुपये प्रति किलोग्राम मिल रहा है। इसके अलावा दशहरी, हापुस और अल्फांसो आम भी साधारण कीमत में बिक रहा है।
दौसा मंडी में लंगड़ा, दशहरी और चौसा का जलवा
दौसा की मंडी इन दिनों आम की मीठी खुशबू से महक रही है। देसी आम भी प्रति किलो 75 रुपए में बिक रहा है। लेकिन यहां लंगड़ा आम 50 रुपये किलो,दशहरी आम 30 रुपये में मिल रहा है। वहीं,सफेदा आम की कीमत यहां भी 60 रुपये प्रति किलोग्राम से शुरू हो रही है। तोतापुर 50 से 65 रुपये प्रति किलोग्राम मिल रहा है। वहीं, केसर आम 60 से 85 रुपये किलो में बिक रहा है। इस बार आम की कीमतें जेब पर भारी नहीं पड़ने वाली है जिस कारण से यहां आम की अच्छी बिक्री भी हो रही है।
टोंक में हापुस आम सबसे महंगा
राजस्थान की टोंक जिले के मंडियों में कई किस्म के आम बजारों की रौनक बढ़ा रहे हैं। गर्मी के मौसम में बढ़ोतरी होते हैं आमों की मांग भी तेज हो गई। यहां सबसे महंगा हापुस आम बताया जा रहा है जिसकी कीमत 100 रूपये से लेकर 130 रूपये प्रति किलोग्राम है।
ये भी पढ़ें...राजस्थान का अनोखा टेस्ट पॉइंट, किलो में बिकती है कचौरी, स्वाद में लाजवाब... एक बार खाओ, बार-बार लौट कर आओ