Rajastha Education Update: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की समान पात्रता परीक्षा (सीईटी) सीनियर सेकंडरी स्तर-2026 में पहली बार अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र साथ ले जाने की अनुमति नहीं होगी। वहीं, अभ्यर्थी केवल ओएमआर शीट की कार्बन प्रति ले जा सकेंगे। आपको बता दें कि परीक्षा 1 से 3 दिसंबर तक 38 शहरों में छह पारियों में होगी। इसमें 23.44 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। वहीं हर रोज दो शिफ्त में एग्जाम होंगे। सभी पारियों की परीक्षा पूरी होने के 24 घंटे के भीतर प्रश्नपत्रों के सेट बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कई पारियों में होने वाली परीक्षाओं में पेपर बाहर आने से अगली पारी के अभ्यर्थियों को सवालों और पैटर्न की जानकारी मिलने की आशंका रहती है। सोशल मीडिया पर पेपर वायरल होने के बाद कोचिंग संस्थान सवालों को लेकर अलग-अलग दावे करते हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों में असमंजस पैदा होता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पटवारी भर्ती-2025: 17 अगस्त को पहली पारी में पेपर ले जाने पर रोक थी। दूसरी पारी में अनुमति थी। पहली पारी का पेपर 24 घंटे बाद वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया। वहीं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती-2025:19 से 21 सितंबर तक हुई परीक्षा की सभी छह पारियों में पेपर ले जाने पर रोक थी। ऐसे में परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता के लिए पूरी परीक्षा खत्म होने से पहले प्रश्नपत्रों के विश्लेषण और चर्चा पर रोक की व्यवस्था लागू की गई थी। इस कदम के बाद से अब सोशल मीडिया पर पेपर के विश्लेषण पर भी अंकुश लगेगा।