Rajasthan Board Exam: राजस्थान शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला किया है और इस फैसले से आपको भी हैरानी होगी, क्योंकि यह पहली बार हो रहा है जब बोर्ड परीक्षा में बारकोड लगा होगा। आप सोचिए कि अभी तक जब आप दुकान से कोई सामान खरीदते हैं, तो उसमें अक्सर बारकोड देखने को मिलता है, लेकिन अब यह सिलसिला राजस्थान में बोर्ड परीक्षा में भी शुरू हो गया है। विभाग ने यह भी जानकारी दी है कि अब सभी को चार-चार पेज कम मिला करेंगे और इसकी जगह आठ पेज की सप्लीमेंट्री भी मिलेगी।
उत्तर पुस्तिका में बार कोड की व्यवस्था
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजस्थान में 10वीं और 12वीं की जो बोर्ड परीक्षा होने वाली है, उसके उत्तर पुस्तिकाओं में चार-चार पेज कम कर दिया गया है। ऐसे में अब दसवीं की परीक्षा में 20 पेज और 12वीं की परीक्षा में 28 पेज के ही आपको उत्तर पश्चिम पुस्तिका मिला करेंगे। शिक्षा विभाग ने कहा कि इसकी जगह बोर्ड पहली बार परीक्षा में आठ पेज की सप्लीमेंट्री उत्तर पुस्तिका सुविधा देने वाला। यदि परीक्षार्थी प्रश्न पत्र हल करते समय मूल उत्तर पुस्तिका का पूरा उपयोग कर लेगा, तो उसे सप्लीमेंट्री उत्तर पुस्तिका दी जा सकेगी। इतना ही नहीं विभाग ने परीक्षा में पारदर्शिता को बढ़ाने के लिए उत्तर पुस्तिकाओं में बारकोड की व्यवस्था दी गई है।
पहले नहीं मिलते थे सप्लीमेंट्री कॉपी
अभी तक बोर्ड परीक्षा में सप्लीमेंट्री उत्तर पुस्तिका का प्रावधान नहीं था, यदि कोई परीक्षार्थी मुख्य उत्तर पुस्तिका पूरी भर चुका होता है, तो विशेष परिस्थिति में ही जांच पड़ताल करने के बाद केंद्र अधीक्षक की अनुमति से उसे प्रश्न पत्र हल करने के लिए सिर्फ मूल उत्तर पुस्तिका ही दी जाती थी। लेकिन अब यदि ऐसा होता है तो परीक्षा कक्ष में मौजूद शिक्षक आवश्यकता को देखते हुए सप्लीमेंट्री कॉपी देंगे।
बोर्ड का मानना है कि पूरा प्रश्न पत्र हल करने पर भी उत्तर पुस्तिकाओं का पूरा उपयोग नहीं हो पा रहा था, जिससे कई पेज खाली रह जाते थे, जो कि बर्बाद हो जाते थे और इसी कारण से बोर्ड ने सप्लीमेंट्री कॉपी देने की व्यवस्था शुरू की है।