Rajasthan Tourism: राजस्थान ऐतिहासिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। सबसे ज्यादा लोग छुट्टियों में राजस्थान की कई जगहों पर घूमने के लिए निकल जाते हैं। अपनी फेमस जगहों के कारण यहां पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। अगर आप कुछ दिनों के लिए शांति भरे दिन बिताना चाहते हैं, तो ऐसे में आप राजस्थान के छोटे से कस्बे बेर में जाकर समय बिता सकते हैं। इस जगह से जुड़ी हुई तमाम जानकारी हम आपको बताएंगे।
आपको बता दें कि बेर गांव अरावली की ग्रेनाइट पहाड़ियों और जवाई बांध के आसपास फैला हुआ है, जो पूरे देश में तेंदुओं की आबादी के लिए जाना जाता है। आप राजस्थान की कुछ फेमस जगहों की महंगी सफारी के बजाय बजट में यहां नाइट जंगल सफारी के लिए जा सकते हैं।
राजस्थान में अक्सर लोग नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व में जाते हैं, लेकिन यहां पर बाकी जगहों के मुकाबले काफी ज्यादा मजा आता है। यहां पर आपको ज्यादा पैसे भी खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जैसलमेर की महंगी सफारी बुकिंग की जगह आप बेर के स्थानीय गाइड की खुली जीप में आसानी से यहां जाने का प्लान कर सकते हैं। इसकी एडवांस बुकिंग के लिए आपको ज्यादा परेशान होने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
आपको बता दें कि बेर और उसके आसपास के गांव में आपको होमस्टे मिल जाएगा, जो आपके बजट में आसानी से आ जाएगा। यहां आपको 800 से 1,500 रुपये तक में रहने के लिए अच्छे कमरे मिल जाएंगे। इसके साथ ही आप रात में कैंप फायर का मजा भी ले सकते हैं। इस जगह पर जाकर आप पारंपरिक राजस्थानी भोजन का भी आनंद उठा सकते हैं।
रात में सफारी के दौरान आपको तेंदुए के अलावा लकड़बग्घा, जंगल कैट और लोमड़ी जैसे जानवर देखने को भी मिल सकते हैं। यह जगह काफी खूबसूरत है। वहीं, इस इलाके में फेमस जवाई बांध भी मौजूद है, जहां आपको सैकड़ों मगरमच्छ देखने को मिल जाएंगे।









