rajasthanone Logo
Rajasthan Weather: राज्य में आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की आशंका है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना है। जिससे तापमान में गिरावट होगी।

Rajasthan Weather: राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से राज्य के कई हिस्सों में धूल भरी आंधी, बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिल रही है। मौसम विभाग द्वारा 1 अप्रैल तक राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में मौसम की चेतावनी दी गई है। बीकानेर सीकर हनुमानगढ़ जिला में बादल छाए रहे। मौसम विभाग कहना है कि 29 से 31 मार्च के बीच जयपुर, अजमेर, उदयपुर, भरतपुर संभाग में मध्यम बारिश के साथ तेज आंधी चल सकती है। इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ का असर राजस्थान में देखने को मिलेगा। वहीं आने वाले दिनों में बादल छाने के साथ बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि ओलावृष्टि भी हो सकती है।

मुख्य जिलों का अधिकतम तापमान

अगर बीते दिन यानी शनिवार की बात करें तो राज्य के ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहा। ऐसे में अगर अधिकतम तापमान की बात करें तो अजमेर में 34.3 डिग्री सेल्सियस,अलवर में 34.5 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 34.9 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 34.0 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 37.1 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 36.0 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 36.2 डिग्री सेल्सियस, नागौर में 33.9 की सेल्सियस, सिरोही में 30.16  डिग्री सेल्सियस,करौली में 35.1 डिग्री सेल्सियस, झुंझुनू में 34.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

तापमान में गिरावट होने की आशंका

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का असर बीते दिन यानी शनिवार से ही दिख रहा है। जोधपुर बीकानेर और शेखावाटी में धूलभरी आंधी के साथ हल्की बारिश देखने को मिली। बताया जा रहा है कि अप्रैल के पहले हफ्ते में भी लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। आने वाले दिनों में बारिश होने से तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

5379487