rajasthanone Logo
Rajasthan Free Ration: जल्द ही राज्य में ऑटोमेटिक राशन मशीन लगने वाली है। ऐसे में लोग जब चाहे कोटे के गेंहू, दाल जैसे अनाज निकाल सकेंगे।

Rajasthan Free Ration: राजस्थान लोगों के लिए खुशी की खबर है। अब लोगों को मुफ्त राशन के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। आपको बता दें कि जल्द ही एटीएम की तरह काम करने वाली अनाज मशीन भी लगाई जाएंगी। जिनके जरिए अपने कोटे का गेहूं, चावल जब चाहे ले सकेंगे। आपको बता दें कि इन मशीनों का नाम अन्नपूर्ति रखा गया है। यह पायलट प्रोजेक्ट के तहत राज्य सरकार ने भरतपुर में अनाज एटीएम के लिए जगह चिन्हित कर ली है। खाद्य एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री सुमित गोदारा के मुताबिक प्रोजेक्ट के सफल होने के बाद यह व्यवस्था पूरे प्रदेश में लागू कर दी जाएगी। लाभार्थी किसी भी शहर में अपने कार्ड से इन मशीनों के जरिए गेंहू निकलवा सकते हैं।

एटीएम की तरह ही काम करती है यह मशीन

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह मशीन ऑटोमेटिक मशीन है। यह बैंक एटीएम की तरह ही काम करती है, जैसे एटीएम में बैंक का डेबिट कार्ड डालकर पिन नंबर डालने के बाद पैसे निकालते हैं। ऐसे ही अनाज एटीएम से भी उपभोक्ता अपने राशन कार्ड के आधार पर चावल, गेहूं और डाल जैसे अनाज निकाल सकेंगे। इसके माध्यम से राशन आसानी से और बिना लाइन में लगे 24 घंटे प्राप्त करने की सुविधा मिल सकेगी। इसके साथ आपको बताना चाहिए कि इसका सुरक्षा एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने बताया कि यह योजना राजस्थान में कुल 43,54,957 ब्लॉक जुड़े हुए हैं।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Transport Strike: आज रात 12 बजे से 35,000 प्राइवेट बसों की हड़ताल, कई राज्यों के ऑपरेटरों ने दिया समर्थन

भरतपुर में जगह चिन्हित 

वहीं राज्य सरकार द्वारा गिवअप अभियान चलाए जा रहा था, जिसके तहत प्रदेश में 54.36 लाख से ज्यादा लोगों ने खुद से गेंहू लेना छोड़ा है। वहीं उनकी जगह 73 लाख नए पात्र में लाभार्थियों को योजना में जोड़ा गया है। गोदारा ने बताया कि जयपुर जिले में सबसे ज्यादा 3.17 लाख वंचित पात्रों से जोड़ा गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह मशीन राजस्थान में जल्द ही शुरू होने वाली हैं। वहीं भरतपुर में इसके लिए जगह चिन्हित कर ली गई है। इसके साथ ही जयपुर और बीकानेर में इसके लिए जगह चिन्हित की जा रही है।

5379487