Road Safety: राजस्थान पुलिस सड़क हादसे रोकने के लिए काफी प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश ने सीकर-झुन्झुनूं में लगातार बढ़ रहे हादसों के ब्लैक स्पॉट और हादसों के कारणों की एआई तकनीक से जांच करने के लिए साइबर टीम को लगाया गया है। वहीं टीम ने वर्ष 2023 से 2026 की बीच हुए दुर्घटना प्रकरणों, ई-डार, ड्रोन सर्वे और मासिक अपराध रिपोट्स का विश्लेषण कर दोनों जिलों में 22 दुर्घटना कॉरिडोर चिन्हित किए है। एआई ने हादसों के कारण भी बताएं है। अब इन ब्लैक स्पॉट को दुरुस्त कराने के प्रत्येक कॉरिडोर के लिए इंस्पेक्टर या डिप्टी एसपी रैंक अधिकारी को नोडल अफसर बनाया जाएगा। जो 15 दिन में कार्ययोजना बनाकर रिपोर्ट देंगे। इसके लिए दोनों जिलों के एसपी को पत्र लिखा है।
दुर्घटनाओं को रोकने का प्रयास करते हुए एआई तकनीक की मदद से सर्वे किया है। इसमें हादसों के कुछ सही कारण सामने आए है। इन्हें जल्द दुरुस्त कराएंगे। जीणमाता इलाके में बाजौर बस स्टैण्ड से गोरिया तक हादसों का कारण ओवर स्पीड़ और भीड़भाड़ होना पाया। सीकर के उद्योग नगर इलाके में नवलगढ़ मार्ग से पिपराली सर्किल तक मुख्य बाजार क्षेत्र और भीड़भाड़ वाला है। उद्योग नगर इलाके में जयपुर सीकर रोड़ भीड़भाड़ व अवैध पार्किंग रहती है। सदर इलाके में सांवली बाईपास सर्किल से केशव धर्मकांटा होटल्स की अवैध पार्किंग व चौराहे हैं। रींगस इलाके में मालाकाली रोड़ से श्रीबालाजी होटल तक ओवर स्पीड से हादसे होते हैं।
सीकर-झुंझुनूं में 22 खतरनाक कॉरिडोर की हुई पहचान
सदर इलाके में पालवास चौराहा ज्यादा वाहन के कारण हादसे होते हैं। सदर इलाके में वीर लोटजी सर्किल से दादा-पोता रेस्टोरेन्ट तक ओवर स्पीड से हादसे होते हैं। उद्योग नगर इलाके में नवलगढ़ रोड़ तक भी लापरवाह ड्राइविंग कारण रहा। पिपराली सर्किल से आरटीओ ऑफिस रोड़ तक अवैध पार्किंग रहती है। खण्डेला इलाके में जयपुर सीकर रोड़ भी भीड़ रहती है। रींगस में दांतारामगढ़-रींगस रोड़ पर, पेट्रोल पम्प सरगोठ तक तथा रीको तिराहा स्टैण्ड से गलत दिशा में वाहन चलाना कारण रहा। रींगस में खेजरोली रींगस कट तक लापरवाही पर्ण डाइविंग कारण रहा।
सड़क हादसों पर पुलिस का बड़ा एक्शन
गुढ़ागौडज्जी इलाके में टैगोर पब्लिक स्कूल झुंझुनूं मार्ग तक 3 किमी में लापरवाही से वाहन चालना कारण मिला। चिड़ावा इलाके में झुंझुनूं रेवाड़ी रोड़ पर चिड़ावा में 1.5 किमी तक लापरवाह ड्राइविंग कारण मिला। नवलगढ़ इलाके में जयपुर झुंझुनूं बाईपास रोड़ पर नवलगढ़ में 3 किमी तक भीड़भाड़ क्षेत्र है। सूरजगढ़ इलाके में लुहारु सीकर चिड़ावा रोड़ पर 648 मीटर में चौराहा क्षेत्र हादसों का कारण है। चिड़ावा इलाके में झुंझुनूं रेवाड़ी रेवाड़ी चिड़ावा इंटरसेक्शन में 1.4 किमी तक तिराहा के कारण हादसे होते हैं। गुढ़ागौडजी इलाके में उबली का बालाजी स्टैण्ड क्षेत्र में 1.5 किमी में रिहायशी इलाका व वाहनों की तेजगति होना है। गौठड़ा इलाके में रामपुरा लोहार्गल रोड़ पर 100 मीटर तक तेजगति से वाहन चलाना हादसे का कारण बनता है।