rajasthanone Logo
Ketan Agrawal Murder: पुणे हत्याकांड में राजस्थान कनेक्शन सामने आया है। आरोपी सिया गोयल का बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी जोधपुर का निकला है। वहीं दोस्तों ने किए बड़े खुलासे किए हैं।

Ketan Agrawal Murder: पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले की आरोपी मंगेतर सिया गोयल के कथित बॉयफ्रेंड का संबंध राजस्थान के जोधपुर से निकला है। वहीं सामने आया है कि चेतन का बिलाड़ा कस्बे के पलासनी गांव में पैतृक घर है। आपको बता दें कि चेतन सिया के कॉलेज में पढ़ता था। सिया पिता के ऑफिस आती-जाती रहती थी। इसी दौरान ही दोनों एक-दूसरे के कॉन्टेक्ट में आए थे। मिली जानकारी के  मुताबिक चेतन का परिवार (ताऊ) भी इस घटना से सदमे में है। ऐसे में उनका कहना है कि अगर चेतन आरोपी है तो उसको सजा जरूर मिली चाहिए। वहीं गांव में चेतन के कुछ दोस्तों ने बताया है कि। चेतन हत्याकांड से पहले अपनी गर्लफ्रेंड सिया को जोधपुर घुमाने लाया था। एक महीना पहले दोनों ने उदयपुर वो लग्जरी होटल भी देखा था, जहां सिया की डेस्टिनेशन वेडिंग होनी थी।

दोस्तों ने खोले कई राज

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पलासनी गांव जोधपुर के बिलाड़ा क्षेत्र में आता है। गांव में आरोपी चेतन के कई दोस्त हैं, जिनके साथ वो पुणे से आने के बाद काफी वक्त बिताता था। दोस्तों द्वारा जानकारी मिली है कि दिसंबर, 2025 में चेतन अपनी गर्लफ्रेंड सिया गोयल को लेकर जोधपुर आया था। जोधपुर की एक फाइव स्टार होटल में दोनों दो दिन साथ रहे। मेहरानगढ़ फोर्ट भी घूमे थे।

शादी से पहले साथ घूमने पहुंचे थे राजस्थान

खबरों की मानें तो एक दोस्त ने बताया कि जब चेतन से गांव चलने की बात कही तो चेतन ने कहा था कि अगर वो दोनों घर वालों से छिप कर यहां आए हैं, इसलिए अगर वे गांव गए तो सबको पता चल जाएगा। तब चेतन ने अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में उसे बताया था कि सिया को मारवाड़ी कल्चर और हेरिटेज सिटी जोधपुर व उदयपुर पसंद है। सिया की उदयपुर के जिस लग्जरी होटल में शादी होने वाली थी। उसे दिखाने के लिए सिया अपने बॉयफ्रेंड को लेकर उदयपुर आई थी। दोनों एक ही दिन में पुणे लौट गए थे।

यह भी पढ़ें- Rajasthan New Municipalities: राजस्थान में नगर निकायों का बड़ा विस्तार, 76 नई नगर पालिकाएं गठित, 684 नए पद भी स्वीकृत
जानकारी के अनुसार आरोपी चेतन के पिता बाबूलाल सीरवी अपने भाई देवाराम और उदाराम के साथ काफी साल से पुणे में रहते हैं। पुणे में तीनों भाइयों का किराना-परचून का व्यापार है। तीनों भाइयों का परिवार भी यहीं रहता है। सबसे बड़े भाई गुणेशराम जोधपुर के पलासनी गांव में ही रहते हैं। उनका एक बेटा व एक बेटी पुणे में रहते हैं। गुणेशराम खेती-बाड़ी करते हैं। चेतन के पिता बाबूलाल का कोविड में काफी नुकसान हुआ था। इसी कारण से व्यापार संभालने चेतन गांव से पुणे चला गया था। चेतन चार बहनों का इकलौता भाई है। उसकी चारों बहन भी पुणे में अपने परिवार के साथ रहती हैं

5379487