PM Modi Updates: पीएम नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को अजमेर दौरे पर आएंगे। ऐसे में राज्य में लगभग 23,500 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। वहीं कार्यक्रम के दौरान रोजगार उत्सव का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमें 21,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। इससे राज्य में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और उन्हें सरकारी नौकरी पाने का मौका मिलेगा।

मुख्यमंत्री  ने X पर साझा की जानकारी

आपको बता दें कि यह जानकारी मुख्यमंत्री  ने X पर शेयर की है। वहीं सीएम भजनलाल का ने बताया मुझे यह जानकारी साझा करते हुए गर्व की अनुभूति हो रही है। इसके साथ ही बताया कि अजमेर में नरेंद्र मोदी अभूतपूर्व विकास कार्य का पैकेज देंगे। वहीं इन परियोजनाओं में आधारभूत संरचना जनकल्याण और अन्य क्षेत्रों से जुड़े कई नए आधारशिला रखी जाएगी, साथ ही कई योजनाओं का उद्घाटन भी किया जाएगा। इसके साथ ही कई योजनाओं का उद्घाटन भी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Weather: 17 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव, जयपुर–बीकानेर संभाग में बादल और हल्की बारिश की संभावना

राजस्थान के विकास की गति और तेज होगी

वहीं भजनलाल शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति में विकसित राजस्थान के संकल्प को कई नई शक्ति मिलेगी इसके साथ ही उन्होंने बताया कि ऐसे में राज्य के लोगों में नई ऊर्जा प्रेरणा का संचार होगा और राजस्थान के विकास की गति और तेज होगी।