Power Cut: अजमेर में बिजली वितरण का जिम्मा संभाल रही टाटा पावर ने मेंटेनेंस कार्य के लिए शटडाउन शेड्यूल जारी किया है। इसके तहत आज और कल अलग-अलग क्षेत्रों में करीब 7 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इलाकों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे के बीच बिजली कटौती की जाएगी। ऐसे में लोगों को सलाह है कि वे अपना काम समय के हिसाब से निपटा लें। जिससे लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। आइए जानते हैं किन इलाकों में किस समय रहेगी बिजली गुल।
सुबह 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक
सुबह 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक नाकोडा भवन, बजरंगगढ़ सर्कल के पास, मिराज मॉल, शारदा क्लिनिक और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
सुबह 09:30 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक
सुबह 09:30 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक मार्टिनल ब्रिज, श्रीनगर रोड, महात्मा गांधी स्कूल, किशन बीकरी, रेलवे कॉलोनी, टावर वाली डीटी, चर्च, पाल बिचला, गुलाबरी वाटर, रेलवे सेकेंड एंट्री गेट, पटेल नगर, गुलाबबाड़ी शाह का तकिया, देवा पैलेस, गढ़वाल पैलेस और आसपास के इलाकों में बिजली कटौती रहेगी।
कल यहां रहेगा शटडाउन
सुबह 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक
सुबह 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक आईओसी एमकेपी रीको एरिया, श्री पेट इंडस्ट्रीज, भगवती एम/सी, भगवती ट्रस्ट, जे.के.एम. इंडस्ट्रीज, कृष्णा धर्म कांटा, आशूतोष इंडस्ट्रीज, राजस्थान आयरन, ओशवाल बैटरी, विजय पेंट्स और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
यह भी पढ़ें- Rajasthan News: राजस्थान सरकार से हाई कोर्ट ने तबादला नीति को लेकर मांगा था जवाब, सरकार ने विधानसभा में दिया जवाब
ऐसे में लोगों से अपील की है कि वे शटडाउन अवधि के दौरान आवश्यक कार्य पहले से निपटा लें। मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।







