rajasthanone Logo
Pali Nursing Officer Suicide : पाली के केशव नगर निवासी 36 वर्षीय कैलाश नागौरा जोधपुर स्थित एमडीएम अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर है।

Pali Nursing Officer Suicide : शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक नर्सिंग ऑफिसर द्वारा जहर सेवन करने का मामला सामने आया है। घटना से पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर दो वीडियो साझा किए, जिनमें एक महिला पर मानसिक प्रताड़ना और ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है।

जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में थे तैनात

पाली के केशव नगर निवासी 36 वर्षीय कैलाश नागौरा जोधपुर स्थित एमडीएम अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर है।

उन्होंने अपने घर पर गुरुवार की रात जहरीला पदार्थ के पी लिया। इसके बाद उन्होंने एक महिला को कॉल किया जिसके बाद उन्हें पाली बांगड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। जोधपुर रेफर किया गया। रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई।

वीडियो में लगाए ब्लैकमेलिंग के आरोप

कैलाश ने एक महिला के ऊपर आरोप लगाते हुए बताया है कि उन्हें झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी दी जा रही थी। उन्होंने कहा है कि उन्हें ब्लैकमेलिंग का पैसे ऐंठने की कोशिश की गई और नहीं देने पर उन्हें दुष्कर्म जैसे केस में फसाने की भी धमकी दी जा रही थी। 

वीडियो में उन्होंने यह भी कहा कि उनके और संबंधित महिला के बीच संबंध आपसी सहमति से थे। लेकिन बाद में उन्हें बदनाम किया गया। 

जांच की मांग और कानूनी पहलू

मृतक में वीडियो के जरिए पूरे मामले के निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सभी साक्ष्य को अपने कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़ें... Bhilwara News: गंगापुर के अलोली गांव में शादी समारोह बना मातम, एसिड को शराब समझकर पीने से 4 की मौत, एक गंभीर

5379487