Water Supply Update: जोधपुर शहर के ज्यादातर इलाकों में आज आवश्यक मरम्मत और तकनीकी कार्यों के चलते सप्लाई नहीं की जाएगी। ऐसे में शहर के लोगों को किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जलदाय विभाग पिछले 45 दिनों में सातवीं बार कटौती घोषित की गई है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।
वहीं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) नगर वृत्त जोधपुर के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र मेहता ने बताया कि गर्मियों के लिए जल भंडारण और जोधपुर शहर के फिल्टर प्लांट, पंप हाउस और पाइप लाइनों के अति आवश्यक रखरखाव और सफाई के लिए सभी फिल्टर हाउस से जलापूर्ति बंद रहेगी।
PHED ने जारी किया नया शेड्यूल
आपको बता दें कि कायलाना, चौपासनी व सूरपुरा फिल्टर हाउस इन फिल्टर हाउस से जुड़े सभी क्षेत्रों में 4 जून को होने वाली पानी की सप्लाई 5 जून को और 5 जून को होने वाली जलापूर्ति 6 जून को की जाएगी। इसके साथ ही बताते चलें कि झालामंड और तख्त सागर फिल्टर हाउस इन फिल्टर हाउस से जुड़े क्षेत्र (सरस्वती नगर, कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टर, पाल बाईपास और शिल्पग्राम के आसपास) में आज सुबह 10 बजे तक की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रूप से होगी। इसके बाद इन क्षेत्रों में 5 जून को की जाने वाली जलापूर्ति 6 जून को और 6 जून को की जाने वाली जलापूर्ति 7 जून को होगी।