rajasthanone Logo
Kota Medical College: न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सीजेरियन के बाद 6 महिलाओं की हालत बिगड़ी गई। जिसमें 2 की मौत और 5 महिलाओं की किडनी होने से हड़कंप मच गया।

Kota Medical College: कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सीजेरियन डिलीवरी के बाद प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने का गंभीर मामला सामने आया है। सीजेरियन के एक दिन बाद ही 6 महिलाओं की हालत अचानक खराब हो गई। सभी के ब्लड प्रेशर और प्लेटलेट्स तेजी से गिर गए। इनमें से 2 प्रसूताओं की मौत हो चुकी है, जबकि 5 महिलाओं की किडनी फेल होने के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। ऐसे में अस्पताल प्रशासन का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर दवा की गड़बड़ी के कारण घटना हुई है। विवादित बैच की दवाइयों की सप्लाई रोक दी गई है।

अस्पताल प्रशासन ने सभी वार्डों में संबंधित बैच की दवाओं को होल्ड करवा दिया है। इन दवाओं पर संदेह जताया गया है:
फ्लूड Dextrose D5 : बैच नंबर

DI BY 136 फ्लूड Ringer Lactate: बैच नंबर P5050794

इंजेक्शन Diclofenac : बैच नंबर DC 225077

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने घटना की जानकारी लेकर सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज (SMS) से 4 विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम तुरंत कोटा भेजने के निर्देश दिए। टीम में निश्चेतना विभाग के डॉ. निहार शर्मा, मेडिसिन के डॉ. सुनील कुमार महावर, स्त्री एवं प्रसूति रोग के डॉ. पवन अग्रवाल और नेफ्रोलॉजी के डॉ. संजीव कुमार शर्मा शामिल हैं। टीम मरीजों के उपचार में सहयोग करेगी और पूरे मामले का विस्तृत मूल्यांकन करेगा। फिलहाल मामले की जांच के लिए दो टीमें बनाई हैं। वार्ड को खाली कराकर फ्यूमिगेट कराया है, दवाइयां सील कर दी हैं। इनके नवजातों अलग वार्ड में खास निगरानी में रखा है।

यह भी पढ़ें- Vande Bharat Update: कोटा में वंदे भारत ट्रेनसेट का हाई-स्पीड ट्रायल सफल, 180 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ी

आपको बता दें कि डॉ. नीलेश जैन, प्रिंसिपल, मेडिकल कॉलेज, कोटा घटना के 24 घंटे बाद आज सुबह कलेक्टर पीयूष समारिया हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए टीम गठित कर रखी है। वह टेक्निकल जांच कर रही है। जो दावों का प्रोसेसर दिया गया है, उसका एनालिसिस किया जा रहा है और उसके बाद ही कारण के बारे में कुछ कहा जा सकेगा।

इन महिलाओं को SSB में शिफ्ट किया गया था, जिनमें से 2 की डेथ हो चुकी है।

1. रागिनी (29) पत्नी लोकेश मीणा, निवासी झाड़ोल, इटावा, कोटा

2. सुशीला (35) पत्नी ओमप्रकाश, बरडा बस्ती, कोटा

3. चंद्र कला पत्नी राकेश, काकरिया, करवार, कोटा

4. धन्नी पत्नी मोहन लाल, संजय नगर, कोटा

5. ज्योति (20) पत्नी रवि, क्रेसर बस्ती, अनंतपुरा, कोटा

5379487