NEET UG 2026: 3 मई को आयोजित होने वाली नीट यूजी परीक्षा को लेकर राजस्थान में रेलवे ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। उत्तर-पश्चिम रेलवे ने जयपुर-अलवर और चूरू-जयपुर रूट पर दो अनारक्षित एग्जाम स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है, ताकि परीक्षा देने आने वाले छात्रों और उनके परिजनों को यात्रा में परेशानी का सामना न करना पड़े। जयपुर मंडल की सीनियर डीसीएम पूजा मित्तल ने बताया कि नीट परीक्षा को देखते हुए उत्तर-पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक-एक ट्रिप की दो अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन करने का निर्णय लिया गया है। ऐसे में परीक्षा देने वालों को थोड़ी राहत मिलेगी।
जानें ट्रेन का कहां-कहां ठहराव होगा
रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 09717, चूरू-जयपुर अनारक्षित एग्जाम स्पेशल ट्रेन रविवार सुबह 6:10 पर चूरू स्टेशन से रवाना होगी जो सुबह 8:15 पर सीकर स्टेशन पर पहुंचेगी। यहां पर 5 मिनट रुकने के बाद 8:20 पर आगे के लिए रवाना होगी। जो दोपहर 11 बजे जयपुर स्टेशन पर पहुंचेगी। आपको बता दें कि इस ट्रेन का बिसाऊ, रामगढ़ शेखावाटी, फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, सीकर जंक्शन, पलसाना, रींगस, गोविंदगढ़ मलिकपुर, चौमूं सामोद, ढहर का बालाजी रेलवे स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। इस ट्रेन में10 साधारण श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बे सहित 12 डिब्बे लगाए जाएंगे।
वहीं ट्रेन नंबर 09719 जयपुर-अलवर अनारक्षित एग्जाम स्पेशल ट्रेन शाम 7:10 बजे जयपुर जंक्शन से रवाना होकर रात 10:55 बजे अलवर पहुंचेगी। यह ट्रेन गांधीनगर जयपुर, गैटोर जगतपुरा, खातीपुरा, बस्सी, दौसा, बांदीकुई, बसवा, राजगढ़ और मालाखेड़ा स्टेशन पर रुकेगी। इस ट्रेन में10 साधारण श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बे सहित 12 डिब्बे लगाए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Weather Update: तगड़ा U- टर्न के साथ राजस्थान में मौसम की एंट्री, IMD ने जारी किया अलर्ट
राज्य के 27 जिलों में 611 परीक्षा केंद्रों बनाए गए
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नीट के लिए राज्य के 27 जिलों में 611 परीक्षा केंद्रों बनाए गए हैं। इसके साथ ही आपको बता दें कि 3 मई को आयोजित होने वाले एग्जाम में राज्य के 27 जिलों में 611 परीक्षा केंद्रों बनाए गए हैं। वहीं करीब 2.09 लाख अभ्यर्थी इस परीक्षा में बैठेंगे। यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। जयपुर, सीकर और कोटा में इस बार भी प्रमुख परीक्षा केंद्र बने हैं। सबसे ज्यादा 106 परीक्षा केंद्र जयपुर में बनाए गए हैं, जबकि सीकर और कोटा में भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के दौरान सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था, एंट्री प्रक्रिया और ड्रेस कोड को लेकर प्रशासन ने सख्त गाइडलाइन लागू की है।








