rajasthanone Logo
Rajasthan Weather Update: जयपुर मौसम विभाग ने आम लोगों को विशेष रूप से सावधानी बरतने की सलाह दी है। विभाग ने कहा कि मेघगर्जन के दौरान पेड़ो के नीचे खड़े होने से बचें और किसी सुरक्षित स्थान पर चले जाएं।

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में एक बार फिर मौसम बदलने जा रहा है। जहां एक ओर मई के महीने में भीषण गर्मी की स्थिति बनी हुई है वहीं अचानक मौसम परिवर्तन की स्थिति से थोड़ा तापमान में गिरावट देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 2 मई के लिए चेतावनी जारी किया है और कहा है कि श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, कोटपुतली बहरोड़, जयपुर, झुंझुनू, बूंदी, बारां, कोटा और भीलवाड़ा जिलों में आज कही हल्के से मध्यम स्तर की बारिश, मेघगर्जन और हवाएं भी चल सकती हैं।

आज इन जिलों में चलेंगी तेज हवाएं 

मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि आज इन जिलों में चलने वाली हवाओं की गति करीब 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है। आपको बता दें कि हवाएं चलने के साथ ही साथ धूलभरी आंधी, वज्रपात और हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।

मौसम विभाग ने जारी किया चेतावनी

जयपुर मौसम विभाग ने आम लोगों को विशेष रूप से सावधानी बरतने की सलाह दी है। विभाग ने कहा कि मेघगर्जन के दौरान पेड़ो के नीचे खड़े होने से बचें और किसी सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। यदि आप वाहन चला रहे हैं खासकर बाइक तो आप भी सतर्क रहें और तेज हवाएं और कम दृश्यता की स्थिति में धीमी गति से वाहन चलाएं। 

घर में इन चीजों को लेकर रहे सावधान

इसके साथ ही विभाग ने यह भी कहा कि आसमान में बिजली चमकने और गिरने के खतरे को देखते हुए घरों में बिजली के उपकरणों को अनप्लग कर दें और धातु की वस्तुओं या फिर पानी के नल को छूने से बचने की सलाह दी है। ताकि आम लोग इस दौरान सुरक्षित हो जाएं।

5379487