Mukundara Tunnel Kota:कोटा से मुंबई जाने वाले लाखों राहगीरों के लिए बड़ी राहत है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर मुकंदरा रिजर्व क्षेत्र में बनी 4.9 किमी लंबी टनल की दूसरी ट्यूब भी शुरू हो गई है। एनएचएआई ने 10 सितंबर सुबह 8 बजे ट्यूब 1 (दिल्ली से - मुंबई) में ट्रायल ट्रैफिक शुरू किया, जबकि ट्यूब-2 (मुंबई से दिल्ली) पहले से ही चालू थी। अब एक्सप्रेस वे का ट्रैफिक सीधे निकल सकेगा, भारी वाहनों को चेचट के रास्ते एनएच-52 और दरा घाटी में नहीं उतरना पड़ेगा।
फिलहाल टनल से गुजरने वाले वाहनों से कोई टोल नहीं लिया जा रहा है। ट्रायल में छोटी-मोटी तकनीकी कमियों को दूर करने के बाद नियमित टोल शुरू होगा। पिछले दिनों भारी बारिश से टनल में पानी भरने के कारण सुरक्षा के लिहाज से ट्रैफिक रोका गया था। रामगंजमंडी. 8 लेन टनल की दोनों ट्यूब शुरू होने से सुगम हुआ यातायात। सफर में राहत मिलने लगी।
जानें किसे मिलेगा फायदा?
राहगीरों को दिल्ली से मुंबई का सफर 2 घंटे कम होगा। साथ ही स्थानीय लोगों को चेचट-दरा के बाजारों में भारी वाहनों की भीड़ से निजात मिलेगी। पर्यावरण को टाइगर रिजर्व के ऊपर से वाहनों का शोर और प्रदूषण खत्म होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले 5 साल से दरा घाटी महाजाम का पर्याय बन गई थी। जिसका कारण था कि एक्सप्रेस-वे का बाकी हिस्सा 2 साल पहले ही खुल गया था, लेकिन 4.9 किमी टनल अधूरी थी। इसलिए एक्सप्रेस वे के भारी वाहन चेचट के रास्ते एनएच-52 पर उतरते थे।