rajasthanone Logo
Bhilwara News: संजू नाम की महिला ने अपने ही गो बच्चों के गला काटकर हत्या कर दी। जिसके बाद खुद भी जहर खा लिया। फिलहाल महिला अस्पताल में भर्ती है।

Bhilwara News: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से एक बहुत ही दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक मां ने अपने दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी। बच्चों को मारने के बाद महिला ने खुद जहर खा लिया। फिलहाल महिला गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। आपको बता दें कि घटना मांडलगढ़ थाना क्षेत्र के मानपुर गांव की है। मिली जानकारी के मुताबिक घटना के दौरान महिला का पति घर पर मौजूद नहीं। बच्चों की हत्या करने के बाद उसने ही खुद पति को फोन करके बताया कि उसने बच्चों को मार दिया है और वह खुद भी जहर खा रही है। बताया जा रहा है कि महिला काफी समय से कैंसर की बीमारी से पीड़ित है। इस वजह से मैं मानसिक रूप से काफी परेशान चल रही थी। इसी तनाव के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया है। 

जहर खाकर खुद की जान लेने की कोशिश की

मांडलगढ़ डीएसपी बाबूलाल बिश्नोई ने बताया कि मंडलगढ़ क्षेत्र के मानपुर में महिला ने दो बच्चों का मर्डर कर दिया है। इसके बाद महिला ने खुद भी जहर खाकर खुद की जान लेने की कोशिश की। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पुलिस ने सभी सबूत जुटाए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला का पति राजू तेली मानपुर में टेंट का बिजनेस करता है। पुलिस के मुताबिक राजू की पत्नी संजू देवी ने अपने अपनी बेटी नेहा उम्र 12 साल और बेटे भैरू उम्र 7 साल की गला काटकर हत्या कर दी।

महिला अपने दोनों बच्चों के पास बेहोश पड़ी मिली

मर्डर के बाद उसने पति को फोन करके इस बारे में जानकारी दी। जिसके बाद पति ने तुरंत इसकी सूचना अपने पड़ोसियों को दी। राजू के कहने पर पड़ोसी जब उसके घर पर पहुंचे तो घर के दरवाजे बंद थे। उन्होंने संजू देवी को काफी काफी आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई भी जवाब नहीं आया। जिसके बाद कुछ लोग छत पर चढ़कर घर के अंदर घुसे। जहां लोगों ने देखा कि महिला अपने दोनों बच्चों के पास बेहोश पड़ी हुई थी। दोनों ही बच्चे खून से लथपथ थे। दोनों ही बच्चों की मौत हो चुकी थी। वहीं पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद संजू को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

5379487