Mohan Bhagwat: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने एक मंच से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा देश भारत मिल-दर-मिल बढ़ रहा है। आज अगर दुनिया में कोई भी समस्या होती है, तो वह भारत की तरफ देखती है। मोहन भागवत ने कहा वैश्विक चुनौतियों के समाधान के लिए दुनिया का भरोसा अब भारत पर बन रहा है।
'दुनिया की समस्या का समाधान भारत के पास- भागवत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कल यानी शनिवार को राजधानी जयपुर में एकात्मक मानव दर्शन अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित दीनदयाल समृद्धि व्याख्यान को संबोधित करते हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने यह बयान दिया है। उन्होंने आगे कहा की इंच बढ़ाने के बजाय भारत मिलों-मिल आगे बढ़ रहा है। पूरी दुनिया जिन भी समस्याओं का सामना कर रही है, उनका जवाब देने के लिए भारत सक्षम है।
'अति राष्ट्रवाद ही युद्ध का कारण'
उन्होंने वैश्विक संघर्षों का भी उल्लेख किया। आरएसएस प्रमुख ने कहा युद्ध अक्सर अति-राष्ट्रवाद से जन्म लेता है, लेकिन अंतर्राष्ट्रीयवाद की बात करने वाले देश भी अपने हितों को सर्वोपरि रखते हैं। जितने भी शक्तिशाली देश हैं, उसको अपने अस्तित्व की चिंता सताती है, जिसका खामियाजा छोटे व कमजोर देशों को भुगतना पड़ता है।
इस संबोधन से पहले आरएसएस प्रमुख ने प्रसिद्ध गोविंद देव जी मंदिर का दौरा किया और वहां पर पूजा अर्चना भी की। मंदिर में स्थानीय प्रतिनिधियों ने उनका जोरों शोरों से स्वागत भी किया।
ये भी पढ़ें:- Rajasthan HC का ऐतिहासिक फैसला: विवाहित संतानों का पिता की संपत्ति पर नहीं होगा कानूनी अधिकार







