rajasthanone Logo
Murder Case: भाभी ने शादी से इनकार किया तो देवर ने चाकू से हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Murder Case: नेहरू नगर पानीपेच की प्रेम कॉलोनी में बीते दिन गुरूवार को चौंका देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक देवर ने चाकू से गोदकर भाभी की हत्या कर दी। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। खून से सनी महिला को लोगों ने कावंटिया अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर द्वारा महिला को मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल आरोपी को पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी रिश्ते में लगने वाली भाभी से शादी करना चाहता था। वह उसके ममेरे भाई की दुल्हन थी।

शादी करने से इनकार कर दिया

1 साल पहले ममेरे भाई की मौत हो चुकी थी। इसके बाद भाभी ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया था। जिस वजह से उसने अपनी भाभी की हत्या कर दी। वहीं जांच में सामने आया कि आरोपी ने पहले गले, सीने और पेट में चाकू से सात बार वार किया। एडिशनल डीसीपी नॉर्थ बजरंग सिंह शेखावत ने बताया कि पूनम अपनी बड़े बेटे विराट (12) और हिमांशु (8) के साथ प्रेम कॉलोनी नेहरू नगर में रहती थी। पति लक्की कटारिया की 1 साल पहले बीमारी की वजह से मौत हो गई थी। गुरूवार को जब शाम को पूनम घर लौट रही थी, तब अचानक से आरोपी अनिल ने पूनम पर चाकू से लगातार वार किया। महिला मौके पर ही लहुलुहान होकर गिर गई।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Weather: राज्य में ठंड ने फिर मारी एंट्री, मौसम विभाग ने आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की दी चेतावनी

जिसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। महिला को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसके बाद लोगों ने पूनम की जेठानी सुमन को फोन कर सूचित किया। वहीं परिजनों द्वारा बताया गया की अनिल पिछले 3 साल से पूनम से शादी का दबान बना रहा था। इससे पहले भी वह पूनम पर जानलेवा हमला कर चुका था, जिसमें पूनम बच गई थी। वहीं पूनम के बच्चे हादसे से बेखबर मां का इंतजार कर रहे थे। फिलहाल पुलिस कार्यवाही कर रही है।

5379487