Atal Path Yojana Rajasthan: लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी मांगलियावास-तबीजी-दौराई रोड का जल्द ही पुनर्निर्माण किया जाएगा। सार्वजनिक निर्माण विभाग ने इस रोड अटल पथ योजना में शामिल कर लिया है। करीब 2 किमी लंबाई में 5.50 मीटर सीसी रोड बनाई जाएगी ताकि बरसात के दौरान भी यह रोड क्षतिग्रस्त नहीं हो। यह कार्य बरसात बाद शुरू होगा। वर्तमान में यह सड़क 2-3 फीट के बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी इस सड़क से आवाजाही में मुश्किल हो रही है। दो पहिया वाहन फिसलने से कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।
यह भी पढ़े- Power Cut: उदयपुर में बिजली कटौती, मादड़ी क्षेत्र में 10 से 5 बजे तक सप्लाई रहेगी बंद
पीडब्ल्यूडी ने शुरू की तैयारी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस सड़क पर प्रतिदिन अजमेर डेयरी के करीब 40 से 50 ओवरलोड दूध के टैंकरों का आवागमन होता है। पशुओं के चारे के लिए 200 से 250 गाड़ियां भी इसी रास्ते से गुजरती हैं। ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तबीजी सरपंच राजेन्द्र गेना कई सरकार से लेकर स्थानीय स्तर तक कई बार इस रोड निर्माण की मांग उठा चुके हैं।
सड़क निर्माण का रास्ता साफ
पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अनुसार बारिश का मौसम समाप्त होने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। नई सीसी सड़क बनने के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों, किसानों और वाहन चालकों को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सकेगी।








